Showing posts with label sports news in hindi. Show all posts
Showing posts with label sports news in hindi. Show all posts

Tuesday, August 12, 2014

B'DAY: 916.7 करोड़ रुपए का मालिक है ये टेनिस दिग्गज, देखें बंगले की PICs

खेल डेस्क. टेनिस वर्ल्ड के पूर्व दिग्गज अमेरिका के पीट सैम्प्रास 12 अगस्त को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 12 साल पहले सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले सैम्प्रास ने हाल ही में 36.65 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला खरीदा है
B'DAY: 916.7 करोड़ रुपए का मालिक है ये टेनिस दिग्गज, देखें बंगले की PICs
बंगले के बाहर एक बड़ा सा टेनिस कोर्ट है। साथ ही एक बागीचा जिसका इस्तेमाल सैम्प्रास कपल कॉकटेल पार्टियां आयोजित करने के लिए करता है।Read more...

Wednesday, March 19, 2014

Indian Cricketer Sachin Tendulkar Latest News In Hindi

खेल डेस्क. क्रिकेट के 200 से अधिक रिकॉर्ड सचिन तेंडुलकर के नाम है। सबसे अधिक रन, शतक, दोहरा शतक, मैच और भी कई रिकॉर्ड। एक ऐसा रिकॉर्ड भी है जिसमें शाहिद आफरीदी क्रिकेट के भगवान सचिन से आगेे हैं। किसी भी एक कैलेंडर ईयर में शाहिद ने सचिन तेंडुलकर से अधिक छक्के लगाए हैं।

http://www.bhaskar.com/article/SPO-indian-cricketer-sachin-tendulkar-latest-news-in-hindi-4554113-PHO.html


शाहिद आफरीदी ने 2002 में खेले गए मैचों में 48 छक्के लगाए थे। उस वर्ष उन्होंने एक साल में 743 रन बनाए थे। इस मामले में शेन वाटसन दूसरे और पूर्व भारतीय क्रिकेट र सचिन तेंडुलकर तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वाटसन ने 2011 में 42 छक्के लगाए थे। इसमें मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ एक पारी में लगाए गए 15 छक्के भी शामिल हैं।

सचिन हैं तीसरे स्थान पर, 1998 में लगाए हैं 40 छक्के

मास्टर ब्लास्टर सचिन ने 1998 में धामकेदार बल्लेबाजी करते हुए एक कैंलेंडर ईयर में 40 छक्के लगाए थे, जो रिकॉर्ड था। इस वर्ष सचिन ने रिकॉर्ड 1894 रन बनाए थे। सचिन के इस रिकॉर्ड को पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी ने 2002 में 48 छक्के लगाकर तोड़ा था।

कैलेंडर ईयर में छक्के का रिकॉर्ड
  1. 2011 में ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन ने 42 छक्के लगाए थे।
  2. 1998 में लिटिल मास्टर सचिन ने 40 छक्के लगाए थे।
  3. 2005 में शाहिद आफरीदी ने 37 छक्के लगाए।
  4. 2000 में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 35 छक्के लगाए थे।
  5. 2007 में कंगारू खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने 35 बार गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेजा था।
  6. 2013 में रोहित शर्मा और जॉर्ज बैली ने 30-30 छक्के लगाकर टॉप पर थे।
  7. महेंद्र सिंह धोनी ने 2005 में 34 छक्के, युवराज ने 2007 में 33 और 2008 में 31 छक्के लगाकर टॉप पर थे।

Tuesday, March 4, 2014

BANGLADESH VS PAKISTAN ASIA CUP LIVE SCORE IN HINDI

ढाका. 12वें एशिया कप टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में बांग्लादेश ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट पर 326 रन का स्कोर खड़ा किया। वनडे में यह बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्कोर है।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-live-bangladesh-vs-pakistan-asia-cup-match-live-score-in-hindi-4539865-PHO.html
 
 
बांग्लादेश के कप्तान मुश्फिकर रहीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया था। ओपनर एनामुल हक (100), इमरुल कईस (59) और मोमिनुल हक (51) के साथ अपनी 51 रन की नाबाद पारी का दम लगाकर टीम को 3 विकेट पर 326 रन के रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया। उनके साथ शाकिब अल हसन 44 रन बनाकर नाबाद रहे।
 
बांग्लादेशी बल्लेबाजों को रोकने के लिए पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक ने 8 गेंदबाज आजमाए, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। उमर गुल ने 10 ओवरों में 76 रन लुटाए। मोहम्मद तल्हा ने 68 रन, शाहिद आफरीदी ने 64 रन और सईद अजमल ने 61 रन लुटाए। अजमल को 2 और तल्हा को 1 विकेट मिला।
 
 

Monday, January 27, 2014

COREY ANDERSON MAY BECOME THE MOST EXPENSIVE PLAYER IN THE IPL 7: SPORTS NEWS IN HINDI

खेल डेस्क। आइपीएल की शुरुआत से ही बड़े-बड़े विदेशी खिलाड़ी टीमों का हिस्सा बनें, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को खूब रोमांचित किया है। पर इस बार हो सकता है कि हम एक ऐसा इंटरटेनर देखें, जिसके सामने बाकियों की चमक फीकी पड़ जाए। यह खिलाड़ी ना सिर्फ तूफानी बल्लेबाजी करता है, बल्कि शानदार गेंदबाजी कराने में भी माहिर है।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-corey-anderson-may-become-the-most-expensive-player-in-the-ipl-7-4504020-PHO.html
 
 
जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे कीवी खिलाड़ी की जिसने मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया को परेशान कर रखा है। आइपीएल सीजन-7 के लिए कुछ खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को होगी। जिसमें हो सकता है यह खिलाड़ी आइपीएल सीजन-7 का सबसे महंगा खिलाड़ी साबित हो।
 
इस कीवी खिलाड़ी ने साल 2014 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में किया। इस खिलाड़ी ने साल के पहले दिन ही शाहिद आफरीदी का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला, और अब टीम इंडिया के लिए सरदर्द बना हुआ है। 
 
 

Wednesday, January 22, 2014

Ind Vs NZ 2nd ODI, Virat Kohli Records And Stats.

खेल डेस्क. टीम इंडिया ने वनडे में लगातार चौथा मैच गंवा दिया। 5 दिसंबर 2013 से शुरू हुआ हार का सिलसिला अबतक जारी है। जून 2011 के बाद यह पहला मौका है जब धोनी ब्रिगेड ने एकसाथ चार वनडे मैच गंवाए हैं।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-CRO-ind-vs-nz-2nd-odi-virat-kohli-records-and-stats-4500320-PHO.html
 
 
इससे पहले 13 जून 2011 से 9 सितंबर 2011 के बीच इंडिया ने चार वनडे गंवाए थे। चौथी पराजय के बाद वह एक वनडे टाई करने में कामयाब हुई थी, लेकिन फिर अगले मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा।
 
2011 में मिली हार कुछ इस तरह से थी-
 
13 जून 2011 - वेस्ट इंडीज ने 103 रन से चटाई धूल।
 
8 जून 2011 - कैरेबियाई टीम 7 विकेट से जीती
 
6 सितंबर 2011 - इंग्लैंड ने 7 विकेट से रौंदा
 
9 सितंबर 2011 - अंग्रेजों के हाथों 3 विकेट से हुई धुलाई।
 

Monday, January 20, 2014

AUSTRALIAN OPEN 2014 LATEST SPORTS NEWS IN HINDI

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियन ओपन की गर्मी सबसे ज्यादा महिला खिलाड़ियों को परेशान कर रही है। एक ओर जहां टॉप सीडेड खिलाड़ी बाहर हो रही हैं, वहीं निचली रैंकिंग पर काबिज खिलाड़ी लगातार अपना दम दिखा रही हैं। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-OTH-TEN-australian-open-women-players-live-scores-4498274-PHO.html
 
 
दो दिनों में दो बड़े उटलफेरों ने सभी फैन्स को चौंकाया है। सेरेना विलियम्स और मारिया शारापोवा के बाहर होने से जहां फैन्स दुखी हैं, वहीं साथ ही नया चैंपियन मिलने की उम्मीद भी जगी है।
 
हम आपको बता रहे हैं उन धुरंधर महिलाओं के बारे में जिन्होंने इस ऑस्ट्रेलियन ओपन में दिया सुपर से ऊपर वाला परफॉर्मेंस। उन्होंने दिग्गजों को बाहर कर टूर्नामेंट में बरकरार बड़े खिलाड़ियों की भी हवा टाइट कर दी।
 

Wednesday, January 15, 2014

SACHIN TENDULKAR WAS APPROACHED TO PLAY IN BIG BASH LEAGUE. LATEST SPORTS NEWS IN HINDI.

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर बिग बैश लीग की फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर ने खेलने के लिए अप्रोच किया, लेकिन सचिन इस बात के लिए राजी नहीं हुए।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-sachin-tendulkar-was-approached-to-play-in-big-bash-league-4493969-NOR.html
 
 
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक मास्टर ब्लास्ट को सिडनी थंडर के द्वारा आकर्षक पैकेज ऑफर किया गया था। सिडनी थंडर पिछले 25 महीनों में खेले गए कुल 19 मैचों में से सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है, ऐसे में उन्हें सचिन जैसे किसी स्टार प्लेयर की जरूरत है। 
 
सिडनी थंडर में इस समय माइक हसी और ऑस्ट्रेलिया को एशेज में जीत दिलाने वाले माइकल क्लार्क पहले से ही शामिल हैं। इंडिया का कोई भी क्रिकेटर बिग बैश लीग से जुड़ा नहीं है। एशियाई मूल के तिलकरत्ने दिलशान और पाकिस्तान के कई सितारे इस लीग में सक्रिय हैं।
 
सचिन ने पिछले साल नवंबर में क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। 
 

Monday, January 13, 2014

AUSTRALIA BEATS ENGLAND IN 1ST ODI IN MELBOURNE: LIVE CRICKET SCORE IN HINDI

मेलबर्न. इंग्लैंड टीम की हार का सिलसिला वनडे में भी जारी है। मेलबर्न में हुए पहले वनडे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया। कंगारुओं की जीत के नायक रहे स्टार ओपनर आरोन फिंच।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-australia-beat-england-in-1st-odi-in-melbourne-4491983-PHO.html
 
 
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम के सामने 270 रनों की चुनौती रखी थी। फिंच ने 12 चौकों से सजी 121 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर अपना लोहा मनवा लिया। उनकी यही पारियां आगमी 12 फरवरी को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग प्लेयर्स ऑक्शन में काम आएंगी। 
 
इंग्लैंड द्वारा दिए 270 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने फिंच की सेंचुरी और डेविड वार्नर के पचासे के दम पर 45.4 ओवरों में हासिल कर लिया। कप्तान माइकल क्लार्क ने भी 43 रन की उपयोगी पारी खेल जीत में योगदान दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
 

Friday, January 10, 2014

ROYAL CHALLENGERS BANGALORE RETAINS VIRAT KOHLI GAYLE AND DE VILLIERS LIVE SPORTS NEWS IN HINDI

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के 7वें सीजन के लिए अपने कप्तान विराट कोहली, स्टार विकेटकीपर एबी डिविलियर्स और धुआंधार ऑलराउंडर क्रिस गेल को प्लेयर्स ऑक्शन से पहले बरकरार रखा है। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-royal-challengers-bangalore-retains-virat-kohli-gayle-and-de-villiers-4489621-PHO.html
 
 
साथ ही फ्रेंचाइजी ने यह भी साफ किया कि इस सीजन वेटरन कीवी स्टार डेनियल वेटोरी टीम के प्रमुख कोच व साउथ अफ्रीकी दिग्गज एलन डॉनल्ड बॉलिंग कोच के रोल में रहेंगे।
 
 
आईपीएल-7 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 फरवरी को होगी। उससे पहले सभी फ्रेंचाइजियों को अपने सुरक्षित खिलाड़ियों की सूचि 10 जनवरी तक गवर्निंग काउंसिल के पास सबमिट करनी थी। 
 
एक टीम अधिकतम पांच खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रख सकती है। सभी 8 टीमों को मिलकर 28 खिलाड़ियों को टीम में यथावत रखना है। इस नियम के मुताबिक सभी टीमों ने अपनी रणनीति बनाई है।
 

Wednesday, January 8, 2014

CAPTAIN MAHENDRA SINGH DHONI WINNING RECORD IN CRICKET NEWS IN HINDI

खेल डेस्क. टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अलग फॉर्मेट्स में अलग लीडर के पक्ष में नहीं हैं। वर्ल्ड के टॉप क्लास फिनिशर्स में शुमार धोनी का मानना है कि टीम इंडिया के पास अब इतना समय नहीं बचा कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले नए कप्तान को तैयार कर सके। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-captain-mahendra-singh-dhoni-winning-record-in-cricket-4487725-PHO.html
 
 
धोनी ने बतौर कप्तान अपना करियर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से ही किया था। साउथ अफ्रीका में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर उन्होंने करोड़ों भारतवासियों का दिल एक ही बार में जीता था। 
 
कैप्टन कूल धोनी अबतक टीम इंडिया को 40 ट्रॉफी जिता चुके हैं। इसमें दो वर्ल्ड कप, एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा वनडे, टेस्ट और टी-20 सीरीज में जीत। आज हम आपको दिखा रहे हैं उन्हीं जीत के पलों की यादगार झलकियां।
 

Monday, January 6, 2014

PUJARA AT NUMBER 5 IN ICC TEST BATSMEN RANKING

दुबई. टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट रैंकिंग में दो पायदान का फायदा हुआ है। वे सातवें पायदान से उठकर करियर बेस्ट पांचवें स्थान पर पहुंच गए।

http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-pujara-at-number-5-in-icc-test-batsmen-ranking-4485881-PHO.html
आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में पुजारा ने अपनी चमक को और बढ़ा लिया। पुजारा साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के बेस्ट बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने दो मैचों में 70.00 के औसत से 280 रन बनाकर रन बनाने के मामले में अव्वल स्थान हासिल किया था।
पुजारा साउथ अफ्रीका में चमके जरूर, लेकिन रैंकिंग में मिली नई चमक के पीछे की वजह कुछ और ही रही।

Friday, January 3, 2014

ENGLAND VS AUSTRALIA SYDNEY ASHES TEST DAY 1 LIVE SCORE IN HINDI

सिडनी. रिवर्स एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले का आगाज धुआंधार अंदाज में हुआ। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया 326 रन बनाकर ऑलआउट हुई। स्टंप्स तक इंग्लैंड ने भी ओपनर माइकल कारबैरी का विकेट गंवाते हुए 8 रन बनाए।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-england-vs-australia-sydney-ashes-test-day-1-score-in-hindi-4483217-PHO.html
 
 
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बेन स्टोक्स ने अपने कप्तान के फैसले का मान रखते हुए 99 रन के खर्च पर 6 विकेट चटकाए। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 65 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं जेम्स एंडरसन व युवा स्पिनर स्कॉट बॉर्थविक ने 1-1 बल्लेबाज को आउट किया।
 
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 326 रन पर ऑलआउट जरूर हुई, लेकिन स्टीव स्मिथ (115) और विकेटकीपर ब्रैड हैडिन (75) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इन दोनों कंगारू धुरंधरों की बैटिंग के आगे स्टोक्स के 6 विकेट की चमक फीकी पड़ गई।
 
यही नहीं, स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलियन स्टार मिचेल जॉनसन ने 1 विकेट चटकाकर मेजबान की स्थिति मजबूत कर दी।
 

Friday, December 27, 2013

ENGLAND VS AUSTRALIA ASHES SERIES MELBOURNE TEST DAY 2 SCORECARD IN HINDI.

मेलबर्न. जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की रफ्तार-जोड़ी ने इंग्लैंड टीम की एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में जबरदस्त वापसी करवा दी। मैच के पहले दिन इंग्लैंड के 6 विकेट 226 रन के स्कोर पर गिराने के बाद मेजबान टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन अगले दिन पासा पलट गया। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-england-vs-australia-ashes-series-melbourne-test-day-2-scorecard-in-hindi-4476956-PHO.html
 
 
दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने कुल 164 रन के स्कोर पर अपने 9 विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन 43 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में बनाए 255 रन के स्कोर से 91 रन पीछे है और उसका कुल 1 विकेट सुरक्षित है।
 
दूसरे दिन का खेल रोमांचक अंदाज में शुरू हुआ। पहले दिन के स्कोर में कुल 29 रन का इजाफा कर इंग्लैंड की पहली पारी 255 के स्कोर पर सिमट गई। केविन पीटरसन ने सर्वाधिक 71 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल जॉनसन ने 63 रन के खर्च पर 5 विकेट झटके। रेयान हैरिस को 2 विकेट मिले। पीटर सिडल, नाथन लियॉन और शेन वाटसन ने 1-1 बल्लेबाज को चलता किया।
 

Monday, December 23, 2013

FACTS: VIRAT KOHLI IS THE NEXT SACHIN TENDULKAR OF INDIAN CRICKET TEAM

खेल डेस्क. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के बिना अपने टेस्ट सफर का आगाज टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में किया। टेस्ट की नंबर 1 टीम साउथ अफ्रीका को उसी के घरेलू मैदान पर धोनी ब्रिगेड ने मैच ड्रा करवाने पर मजबूर किया। जोहानिसबर्ग के वांडरर्स मैदान पर टीम इंडिया ने एक ड्रा मैच को भी रोमांचक बना दिया। इस मैच को ड्रा करवाकर भी टीम इंडिया को मनोवैज्ञानिक जीत मिली। इस जीत के हीरो रहे स्टार बैट्समैन विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-facts-virat-kohli-is-next-sachin-tendulkar-of-indian-cricket-team-4472945-PHO.html
 
 
वांडरर्स टेस्ट में विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से यह विश्वास दिलाया कि टीम को जल्द ही एक नया सचिन तेंडुलकर मिल जाएगा। सिर्फ इस टेस्ट मैच ही नहीं, पूरे साल उन्होंने कुछ न कुछ ऐसा किया जिसने टीम को नए हीरो मिलने के संकेत दिए।
 

Friday, December 20, 2013

LIVE CRICKET SCORE IN HINDI, 1ST TEST: INDIA VS SOUTH AFRICA, DAY 3.

जोहानिसबर्ग. वांडरर्स के ऐतिहासिक मैदान पर हो रहे टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और मुरली विजय मौजूद हैं।

http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-live-india-vs-south-africa-test-day-3-score-in-hindi-4470220-PHO.html

पहला विकेट
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन दूसरी पारी में भी सस्ते में आउट हो गए। धवन 15 के निजी स्कोर पर फिलेंडर की गेंद पर दूसरी स्लिप में जैक कैलिस को कैच थमा बैठे। 
244 पर प्रोटीज टीम ढेर
साउथ अफ्रीका की पहली पारी 244 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही मेहमान टीम को पहली पारी में बनाए 280 रन के आधार पर 36 रनों की बढ़त मिल गई।
भारतीय तेज गेंदबाजों ने पुछल्ले बल्लेबाजों को सस्ते में समेटते हुए टीम की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आखिरी विकेट मॉर्ने मॉर्केल के रूप में गिरा। जहीर खान ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर साउथ अफ्रीकी पारी को 244 रन के स्कोर पर ऑलआउट किया। जहीर ने 88 रन देते हुए 4 विकेट चटकाए, वहीं इशांत शर्मा ने 79 रन के खर्च पर चार बल्लेबाजों को आउट किया।
इमरान ताहिर बिना खाता खोले नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के लिए कप्तान ग्रीम स्मिथ ने सर्वाधिक 68 रनों का योगदान दिया। वरनन फिलेंडर ने 59 रन और हाशिम अमला ने 36 रन बनाए।
2010 के बाद यह पहला मौका है जब साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में भारत के खिलाफ घरेलू मैदानों पर खेलते हुए 250 से कम रन बनाए हैं।
QUICK FACT: टीम इंडिया के टेस्ट इतिहास में यह महज 11वां मौका है जब उसके तेज गेंदबाजों ने एक पारी के सभी 10 विकेट चटकाए हैं। इससे पहले जनवरी 2011 में साउथ अफ्रीका के ही विरुद्ध केप टाउन टेस्ट में इंडियन पेसर्स ने 10 विकेट लिए थे।


संक्षिप्त स्कोर - 
 
टॉस - इंडिया ने चुनी पहले बल्लेबाजी
 
भारत (पहली पारी) - 280 रन
 
विराट कोहली - 119 रन
अजिंक्य रहाणे - 47 रन
चेतेश्वर पुजारा - 25 रन
 
गेंदबाजी
 
डेल स्टेन - 56 रन देकर 1 विकेट
वरनन फिलेंडर - 61 रन देकर 4 विकेट
मॉर्ने मॉर्केल - 34 रन देकर 3 विकेट
जैक कैलिस - 37 रन देकर 1 विकेट
 
साउथ अफ्रीका (दूसरी पारी) - 244/10
 
इंडिया को मिली 36 रन की लीड  
 
वरनन फिलेंडर - 59
ग्रीम स्मिथ - 68 रन
हाशिम अमला - 36 रन
पीटरसन - 21 रन
 
बॉलिंग
 
जहीर खान - 88 रन देकर 4 विकेट
मोहम्मद शमी - 48 रन देकर 2 विकेट
इशांत शर्मा - 79 रन देकर 4 विकेट
अश्विन - 25 रन देकर कोई सफलता नहीं

Thursday, December 19, 2013

INDIA VS SOUTH AFRICA SCORE NEWS IN HINDI

जोहानिसबर्ग. साउथ अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ पर एक बार फिर जहीर खान हावी दिखे। इंडियन फास्ट बॉलर के फेवरेट शिकार रहे स्मिथ उनकी एक गेंद पर घायल हो गए।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-zaheer-khan-injures-graeme-smith-in-johannesburg-test-4469241-PHO.html
 
 
वांडरर्स के ऐतिहासिक मैदान पर हो रहे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन यह घटना हुई। साउथ अफ्रीकी पारी के पांचवें ओवर में जहीर खान की रफ्तारभरी गेंद से ग्रीम स्मिथ चोटग्रस्त हो गए। जहीर की गेंद को डिफेंड करने की कोशिश में वे चूक गए। गेंद उनके दाहिने घुटने पर लगी और वे दर्द से कराह उठे। टीम का फिजियो तुरंत मैदान पर आया और उन्हें प्रथम उपचार दिया। चोट के बावजूद वे खेलते रहे।
 
सिर्फ जहीर ही नहीं, मोहम्मद शमी की रफ्तार भी प्रोटीज कप्तान को रास नहीं आई। उनके बाउंसरों ने स्मिथ को काफी परेशान किया। 
 

Tuesday, December 17, 2013

DEBUT OF AB DE VILLIERS AND DALE STEYN NEWS IN HINDI

खेल डेस्क. दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबला का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 18 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-debut-of-ab-de-villiers-and-dale-steyn-4467039-PHO.html
वनडे सीरीज जीत चुकी प्रोटीज को टेस्ट सीरीज में हॉट फेवरेट माना जा रहा है और हो भी क्यों न आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिलहाल साउथ अफ्रीका नंबर वन पर है और वह टीम इंडिया के खिलाफ अपने ही घर में जो खेल रहा है। 
टीम इंडिया से पार पाने को तैयार साउथ अफ्रीका की टीम के लिए आज आज (17 दिसंबर) का दिन बेहद खास है। आज के दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम को दो ऐसे स्टार मिले थे जो अब अपनी फील्ड में नंबर वन हैं। अब नंबर वन टीम के ये दोनों ही नंबर वन खिलाड़ी टेस्ट सीरीज में धोनी ब्रिगेड के भी दुश्मन नंबर वन बने हुए हैं।

Friday, December 13, 2013

CHETASWAR PUJARA WINS AT ICC ANNUAL AWARDS 2013

दुबई. आईसीसी ने अपने सबसे स्पेशल अवार्ड्स की घोषणा कर दी है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पीपुल्स च्वाइस अवार्ड विनर बनने के बाद अब युवा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बाजी मारी है। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-cheteshwar-pujara-wins-at-icc-annual-awards-2013-4463150-PHO.html
 
 
पुजारा को आईसीसी सालाना अवार्ड्स में 'इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड 'ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर' घोषित किया गया।
 
गत 3 दिसंबर को घोषित हुई साल की बेस्ट टेस्ट और वनडे टीम में भी क्लार्क का नाम शामिल था। 
 
आईसीसी हर साल दुनियाभर के क्रिकेटरों को सम्मानित करता है। इस सालाना अवार्ड्स फंक्शन में 11 विभिन्न कैटेगरी में खिलाड़ियों को अवार्ड दिए जाते हैं।
 

Tuesday, December 10, 2013

Boxer Mary Kom's life story and Biography In Pics

नई दिल्ली. लेजेंड्री एथलीट मिल्खा सिंह की रुलाने वाली बायोग्राफी के बाद अब स्टार बॉक्सर एमसी मेरी कॉम की बायोग्राफी लॉन्च हुई है। अपनी इस किताब में मेरी कॉम ने अपनी जिंदगी के हर उस दर्द को बयां किया है जिससे लड़कर वे आज इस सफलता के मुकाम पर पहुंचीं हैं।

फिर चाहे बात इंफाल के साई स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में गुजारे मुश्किल समय की हो या रूढ़ीवादी मानसिकता वाले अपने गांव से निकलकर वर्ल्ड में चैंपियन बॉक्सर बनना, मेरी कॉम ने अपने हर संघर्ष को इस किताब में सार्वजनिक किया है।

http://www.bhaskar.com/article/SPO-OTH-OTH-boxer-mary-kom-biography-in-pics-4459864-PHO.html


भारत में एथलीट्स की जिंदगी आसान नहीं होती। जहां प्रतिभाशाली पुरुषों को अपनी पहचान बनाने के लिए जूते घिसने पड़ जाते हैं, वहां एक महिला का वर्ल्ड चैंपियन बनना गर्व की बात है। मेरी कॉम ने उस देश में जाकर तिरंगा लहराया जिस राष्ट्र ने 200 सालों तक हम पर क्रूरता से राज किया था। लंदन ओलिंपिक में मेरी कॉम का ब्रॉन्ज मेडल हमेशा चमकता रहेगा।

Saturday, November 30, 2013

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होंगे पांच द. अफ्रीकी खिलाड़ी!

http://www.bhaskar.com/article-ht/SPO-CRI-south-afriaca-top-5-players-for-indian-tour-4449760-PHO.html

खेल डेस्क. टेस्ट सीरीज में 4-0 से ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप और लगातार छह वन-डे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीकी टूर का आगाज करने जा रही है। घरेलू मैदान पर पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर वेस्टइंडीज को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे को टीम इंडिया का रियल टेस्ट माना जा रहा है। 
दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट वर्ल्ड में वापसी के बाद 20 सालों में भारत छह बार अफ्रीका का दौरा कर चुका है, लेकिन एक बार भी वह वनडे या टेस्ट सीरीज जीतने में सफल नहीं हुआ है। सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी क्रिकेट से विदा ले चुके हैं, ऐसे में धोनी की यंग ब्रिगेड के लिए अफ्रीका की तेज पिचें बड़ी चुनौती मानी जा रही हैं। 
हालांकि, पाकिस्तान ने हाल ही में पहली बार अफ्रीकी धरती पर वन-डे सीरीज जीती है, जिससे टीम इंडिया का भी हौसला बढ़ा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम भी इस बात को जानती है, यही कारण है कि उसने इस सीरीज से पहले टीम इंडिया पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। 
विश्व के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार और दक्षिण अफ्रीकी पेस बैटरी के सबसे बड़े हथियार डेल स्टेन ने कहा कि भारत में उन्हें सूखी पिचें दी जाती हैं, लेकिन यहां पर भारतीयों का स्वागत हरियाली से करेंगे। मतलब साफ है- दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम को हरी घास वाली पिचों पर तूफानी गेंदबाजों का सामना करना होगा।    
धोनी ब्रिगेड के लिए सिर्फ डेल स्टेन ही एकमात्र चुनौती नहीं हैं बल्कि कुछ और खिलाड़ी भी इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बजा सकते हैं।