Showing posts with label ipl auction 2014. Show all posts
Showing posts with label ipl auction 2014. Show all posts

Friday, March 28, 2014

LIVE Aus Vs West Indies t20 World Cup Match Score

मीरपुर. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 मैच में वेस्ट इंडीज ने 3 विकेट गंवाते हुए 126 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मार्लन सैमुअल्स और ड्वेन ब्रावो मौजूद हैं।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-live-aus-vs-west-indies-t20-world-cup-match-score-in-hindi-4563112-NOR.html
 
 
धमाकेदार शुरुआत के बाद वेस्ट इंडीज की टीम सुस्त होती दिख रही है। रन और गेंदों का अंतर लगातार बढ़ रहा है। कैरेबियाई टीम को जीत से दूर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के डग बोलिंगर ने सेट बैट्समैन लेंडल सिमंस को चलता किया। मैक्सवेल ने एक और शानदार कैच लपककर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई। सिमंस 26 रन बनाकर आउट हुए।
 

Thursday, February 13, 2014

LIVE IPL AUCTION 2014 DAY 2 UNCAPPED PLAYERS UPDATED NEWS IN HINDI.

बेंगलुरु. इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें सीजन के लिए फ्रेंचाइजियों ने अपनी कमर कस ली है। प्लेयर्स ऑक्शन के पहले दिन 8 फ्रेंचाइजियों ने कुल 70 खिलाड़ियों को खरीदा। युवराज को 14 करोड़ में खरीदे जाने पर विजय माल्‍या नाराज भी हो गए। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-live-ipl-auction-2014-day-2-uncapped-players-updates-in-hindi-4520604-PHO.html
 
 
खिलाड़ियों की नीलामी का सिलसिला साउथ अफ्रीकी रीजा हेंड्रिक्स के साथ खत्म हुआ। उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। 
 
नीलाम होने वाले आखिरी खिलाड़ी रहे जयंत यादव, जिन्हें दिल्ली की टीम ने 10 लाख रुपए के बेस प्राइज पर अपने खेमे में शामिल किया।
 
नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे युवराज सिंह। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पूरे 60 करोड़ रुपए इस नीलामी में खर्च किए। उनके अलावा दिल्ली ने भी अपने ऑक्शन पर्स की पाई-पाई खिलाड़ियों पर खर्च की। सबसे किफायती रहे राजस्थान रॉयल्स, जिन्होंने 60 करोड़ के पर्स में से 5.5 करोड़ रुपए बचाए।
 

Wednesday, February 12, 2014

IPL 7 AUCTION LATEST NEWS IN HINDI UPDATES.

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। इस बार होने वाले ऑक्शन में कैप्ड और अनकैप्ड प्लेयर्स दोनों को शामिल किया गया है। पिछले साल हुए स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल ने खेल की छवि को खराब जरूर किया, लेकिन मुंबई इंडियंस की चैंपियन जैसी परफॉर्मेंस ने उन सभी दागों को हल्का करने का काम कर दिया। (पढ़ें लाइव अपडेट: कौन खिलाड़ी, कितने में बिका)
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/SPO-CRI-CRO-ipl-7-auction-latest-news-in-hindi-updates-4518545-PHO.html
 
 
अब फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को नए सिरे से सजाने में जुटीं हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा जारी नीलाम होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में से वे अपने लिए फायदेमंद खिलाड़ियों को चुन रही हैं। इन खिलाड़ियों पर वे कल होने वाली नीलामी में दांव लगाएंगी।
 
काउंसिल द्वारा घोषित 219 कैप्ड खिलाड़ियों में से इंग्लैंड के इयोइन मॉर्गन, ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हैडिन और साउथ अफ्रीकी क्रिस मॉरिस ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इन खिलाड़ियों ने तो खुद अपने नाम वापस लिए हैं, लेकिन कुछ ऐसे धुरंधर भी हैं जो बढ़ती उम्र और घटते प्रदर्शन के स्तर के कारण बिकने में असफल हो सकते हैं।