Showing posts with label Inzamam Ul Haq. Show all posts
Showing posts with label Inzamam Ul Haq. Show all posts

Monday, March 3, 2014

खेल डेस्क. पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तान और बल्लेबाज माने जाने वाले इंजमाम-उल-हक का तीन मार्च को 44वां बर्थडे है। उन्होंने 8 अक्टूबर, 2007 को लाहौर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में खेल कर सभी प्रकार के क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था।

http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-inzamam-ul-haq-birth-day-facts-in-hindi-4538689-PHO.html
फिलहाल, उनका भतीजा इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान का नाम रोशन कर रहा है। इमाम-उल-हक ने अभी हाल ही में समाप्त हुए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 460 रन बनाए थे। क्रिकेट में शानदार समझ रखने वाला इमाम कभी भी अपने चाचा की तरह नहीं बनना चाहता था।
इंजमाम का नाम कैसे पड़ा ‘आलू’
1997 में भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान एक दर्शक ने इंजमाम को आलू नाम से पूकारा था। टोरंटो में सहारा कप के दौरान मैच में जब वे बल्लेबाजी करने जा रहे थे तो दर्शक दीर्घा में बैठे भारतीय मूल के कनाडाई दर्शक ने उन्हें आलू नाम से पूकारा, इस पर वे भड़क गए। बड़ी मुश्किल से सुरक्षाकर्मियों ने बल्ला लहराते दर्शक शिवकुमार थिंडा की ओर बढ़ रहे इंजमाम को संभाला।