Showing posts with label T-20 World Cup 2014. Show all posts
Showing posts with label T-20 World Cup 2014. Show all posts

Saturday, April 5, 2014

Virat Kohli Latest World Cup Records.

खेल डेस्क. टीम इंडिया के नए मास्टर ब्लास्टर विराट कोहली ने बेहतरीन 72 रन की पारी के दम पर इंडिया को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में विराट का बल्ला ऐसा दहाड़ा कि उसके आगे डेल स्टेन जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज भी दुबक गए। 
 
सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं विराट, डेडलाइन है 5 नवंबर 2014
 
कोहली के बल्ले का खौफ कुछ ऐसा रहा कि अपनी किफायती बॉलिंग के लिए मशहूर स्टेन महज 3.1 ओवरों में 36 रन लुटा बैठे। टूर्नामेंट में विकेट लेने के एक्सपर्ट रहे इमरान ताहिर ने 4 ओवरों में 30 रन लुटाए, तो वेयन पार्नेल ने 3 ओवरों में 33 रन खर्च कर दिए। यही नहीं, साउथ अफ्रीकी टीम ने मैच में 9 अतिरिक्त रन भी दिए। 
 
 

Tuesday, April 1, 2014

T-20 World Cup 2014 : Rangana Herath New World Record News In Hindi.

खेल डेस्क. टी-20 वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 59 रनों से पराजित करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए।
 
3 रन देकर चटकाए 5 विकेट, श्रीलंका के खिलाड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
 
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 15.3 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 60 रन ही बना सकी। इस जीत के हीरो लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ रहे। उन्होंने 3.3 ओवर में तीन रन देकर पांच विकेट झटके। इसमें दो मेडन ओवर शामिल हैं। रंगना के अलावा दो विकेट सेनानायके ने अपने नाम किए।
 
रंगना पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने तीन रन देकर पांच विकेट चटकाए। यह टी-20 फार्मेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले पाकिस्तान के उमर गुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 जून 2009 को तीन ओवर में छह रन देकर पांच विकेट चटकाए थे।