Saturday, April 5, 2014

Virat Kohli Latest World Cup Records.

खेल डेस्क. टीम इंडिया के नए मास्टर ब्लास्टर विराट कोहली ने बेहतरीन 72 रन की पारी के दम पर इंडिया को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में विराट का बल्ला ऐसा दहाड़ा कि उसके आगे डेल स्टेन जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज भी दुबक गए। 
 
सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं विराट, डेडलाइन है 5 नवंबर 2014
 
कोहली के बल्ले का खौफ कुछ ऐसा रहा कि अपनी किफायती बॉलिंग के लिए मशहूर स्टेन महज 3.1 ओवरों में 36 रन लुटा बैठे। टूर्नामेंट में विकेट लेने के एक्सपर्ट रहे इमरान ताहिर ने 4 ओवरों में 30 रन लुटाए, तो वेयन पार्नेल ने 3 ओवरों में 33 रन खर्च कर दिए। यही नहीं, साउथ अफ्रीकी टीम ने मैच में 9 अतिरिक्त रन भी दिए। 
 
 

0 comments:

Post a Comment