दो बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स जब दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य जीत की राह पर लौटना होगा। चेन्नई को अपने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, नए सत्र में नए कलेवर के साथ उतरी दिल्ली को पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसने दूसरे मैच में कोलकाता को हराकर जीत की राह पकड़ ली थी।
टीम के पास गेंदबाजी में कई विकल्प
मोहम्मद शमी, नाथन कोल्टर नाइल, उनादकट, जिमी नीशाम और शाहबाज नदीम की
मौजूदगी में दिल्ली की गेंदबाजी मजबूत नजर आती है। गेंदबाजी में विकल्प के
रूप में परनेल, राहुल शर्मा और सिद्धार्थ कौल भी हैं।






0 comments:
Post a Comment