Showing posts with label LIVE Cricket Score In Hindi. Show all posts
Showing posts with label LIVE Cricket Score In Hindi. Show all posts

Saturday, April 5, 2014

Virat Kohli Latest World Cup Records.

खेल डेस्क. टीम इंडिया के नए मास्टर ब्लास्टर विराट कोहली ने बेहतरीन 72 रन की पारी के दम पर इंडिया को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया। मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में विराट का बल्ला ऐसा दहाड़ा कि उसके आगे डेल स्टेन जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज भी दुबक गए। 
 
सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं विराट, डेडलाइन है 5 नवंबर 2014
 
कोहली के बल्ले का खौफ कुछ ऐसा रहा कि अपनी किफायती बॉलिंग के लिए मशहूर स्टेन महज 3.1 ओवरों में 36 रन लुटा बैठे। टूर्नामेंट में विकेट लेने के एक्सपर्ट रहे इमरान ताहिर ने 4 ओवरों में 30 रन लुटाए, तो वेयन पार्नेल ने 3 ओवरों में 33 रन खर्च कर दिए। यही नहीं, साउथ अफ्रीकी टीम ने मैच में 9 अतिरिक्त रन भी दिए। 
 
 

Thursday, April 3, 2014

Icc Cricket t20 World Cup 2014 Spinners Performance News.

खेल डेस्क. टी-20 वर्ल्ड कप में स्पिनर्स का बोलबाला है। वेस्ट इंडीज हो या टीम इंडिया या फिर साउथ अफ्रीका, हर टीम की सफलता के पीछे फिरकी का कमाल है।
 
बॉलर्स के पास हैं जलेबी-बीमर जैसे हथियार, जिनके आगे बैट्समैन होते हैं लाचार
 
बांग्लादेशी पिचों पर स्पिनर्स सफल होंगे, इस बात का अंदाजा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही लग चुका था, लेकिन वे लगातार मैचों में बेस्ट परफॉर्मर रहेंगे, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। 
 
ग्रुप स्टेज मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर्स इस प्रकार से रहे-
 
इमरान ताहिर (लेगब्रेक) - 9.18 के एवरेज से 11 विकेट
 
सैमुअल बद्री (लेग स्पिनर) - 9 के औसत से 10 विकेट
 
अमित मिश्रा (लेग स्पिनर) - 8.77 के एवरेज से 9 विकेट
 
शाकिब अल हसन (लेफ्ट आर्म स्पिनर) - 17.87 के औसत से 8 विकेट
 
आर अश्विन (ऑफ स्पिनर) - 10.42 के एवरेज से 7 विकेट
 
नदीम अहमद (लेफ्ट आर्म स्पिनर) - 11.50 के एवरेज से 6 विकेट
 
सुनील नारायण (ऑफ स्पिनर) - 12 के औसत से 6 विकेट
 
रंगना हेराथ (लेफ्ट आर्म स्पिनर) - 0.60 के औसत से 5 विकेट
 
हाल ही में वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर सुनील नरेन ने कहा कि ‘तीसरा’ जैसी कोई गेंद नहीं है। यह केवल बल्लेबाजों के साथ माइंड गेम खेलने जैसा है। हम टीवी पर कई बार कमेंटेटर्स के मुंह से कुछ ऐसी गेंदों के नाम सुनते हैं, जिनके बारे में आमतौर पर स्पष्ट पता नहीं होता है। नॉलेज पैकेज के अंतरगत हम आपको बता रहे हैं स्पिनर्स के उन हथियारों के बारे में, जिनसे वे बल्लेबाजों को बेबस कर पवेलियन की राह दिखाते हैं।
 
सबसे मशहूर है सईद अजमल की तीसरा गेंद, जिसे अकसर जलेबी भी कहा जाता है। एशिया कप के दौरान बीमर गेंद ने काफी बवाल मचाया था। पाकिस्तानी गेंदबाज को लगातार तीन बीमर फेंकने के लिए गेंदबाजी करने से रोक दिया गया था। ऐसा ही हाल भारत के वरुण आरोन का भी हुआ था। 
 

Friday, March 28, 2014

LIVE Aus Vs West Indies t20 World Cup Match Score

मीरपुर. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 मैच में वेस्ट इंडीज ने 3 विकेट गंवाते हुए 126 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मार्लन सैमुअल्स और ड्वेन ब्रावो मौजूद हैं।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-live-aus-vs-west-indies-t20-world-cup-match-score-in-hindi-4563112-NOR.html
 
 
धमाकेदार शुरुआत के बाद वेस्ट इंडीज की टीम सुस्त होती दिख रही है। रन और गेंदों का अंतर लगातार बढ़ रहा है। कैरेबियाई टीम को जीत से दूर करते हुए ऑस्ट्रेलिया के डग बोलिंगर ने सेट बैट्समैन लेंडल सिमंस को चलता किया। मैक्सवेल ने एक और शानदार कैच लपककर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई। सिमंस 26 रन बनाकर आउट हुए।
 

Monday, March 24, 2014

T-20 World Cup 2014 : India Win Latest News In Hindi

खेल डेस्क. पांचवें टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पहले दोनों मुकाबले जीतते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। अपने पहले मुकाबले में उसने पाकिस्तान को सात विकेट से पराजित किया था। दूसरे मुकाबले में वेस्ट इंडीज को दो गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया। ये दोनों ही मुकाबले टीम इंडिया ने बहुत ही आसानी से जीत लिए।

http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-CRO-t-20-world-cup-2014-india-win-latest-news-in-hindi-4558854-PHO.html


सुपर-10 के दोनों मुकाबलो में भारत ने गेंदबाजी में तो बेहतर किया है, लेकिन फील्डिंग में फिसड्डी साबित हुई है। वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट फील्डर माने जाने वाले युवराज सिंह और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने कई आसान कैच टपकाए। रोहित शर्मा, सुरेश रैना और विराट ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन युवराज सिंह पूरी तरह फ्लॉप हुए हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ मात्र 10 रन बनाए।
टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। पहली बार भारत ने मुकाबले में जीत दर्ज की। इससे पहले खेले गए दो मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न केवल वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहली जीत दर्ज की, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।


Saturday, March 22, 2014

LIVE T-20 World Cup 2014 : South Africa Vs Sri Lanka Match

चटगांव. पांचवें टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-10 के दूसरे मुकाबले में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को रन से पराजित करते हुए विजयी आगाज किया। अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी, लेकिन एक के बाद एक हुए दो रन आउट के कारण दक्षिण अफ्रीका टारगेट से पांच रन दूर रह गई।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-live-t-20-world-cup-2014-south-africa-vs-sri-lanka-match-latest-news-in-hindi-4557062-PHO.html
 
 
टॉस जीतकर श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकासान पर 160 रन ही बना सकी। सेनानायके ने दो विकेट चटकाए।
 
छक्का उड़ाने के चक्कर में लौटे डूमिनि
 
डूमिनि चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें सेनानायके ने अपनी गेंद पर तिलकरत्ने दिलशान के हाथों लपकवाया। उन्होंने 30 गेंदों में 39 रन बनाए। इस दौरान वे तीन चौके और दो छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद मोर्कल ने मेंडिस की लगातार दों गेदों में दो छक्के लगाकर मैच का रोमांच बढ़ा दिया। लेकिन, तीसरे छक्के के प्रयास में सीमारेखा पर दिनेश चांडीमल के हाथों लपके गए।
 

Monday, March 10, 2014

ICC T-20 World Cup 2014 Schedule News In Hindi

खेल डेस्क. टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। पहली बार इस स्पर्धा में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईसीसी ने टीमों को दो ग्रुपों में बांटा है। इसमें 8 टीमें क्वालीफाई करने वाली और टॉप 8 सीडेड टीमें शामिल हैं। प्रत्येक टीम को मैच जीतने के साथ-साथ अपने रन रेट पर भी ध्यान देना होगा।  अन्यथा, अधिक मैच जीतन के बावजूद सेमीफाइनल की दौड़ से उसे बाहर होना पड़ेगा। टूर्नामेंट दो राउंड में खेला जाएगा। जिसमें पहले राउंड में क्वालिफायर टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है, ग्रप-ए और ग्रुप-बी।

http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-CRO-icc-t-20-world-cup-2014-schedule-news-in-hindi-4546023-PHO.html


टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सफर कतई आसान नहीं होगा। वह अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 21 मार्च को खेलेगी।
 
ग्रुप-ए में बांग्लादेश (ए-1), अफगानिस्तान (ए-2), नेपाल (ए-3) व हांगकांग (ए-4) टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रप-बी में जिम्बाब्वे (बी-1), आयरलैंड (बी-2), संयुक्त अरब अमीरात (बी-3) और निदरलैंड्स (बी-4) टीमें हैं।

Wednesday, March 5, 2014

MAHENDRA SINGH DHONI RETURN FOR T-20 WORLD AS CAPTAIN NEWS IN HINDI.

खेल डेस्क. टीम इंडिया के नियमित कप्तान महेंद सिंह धोनी का 16 मार्च से बांग्लादेश मे शुरू हो रहे फटाफट फार्मेट के वर्ल्ड कप (टी-20 वर्ल्ड कप) में वापसी करना पूरी तरह निश्चित है। कैप्टन कूल पिछले माह न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में चोटिल हो गए थे। इसके बाद उन्हें 12वें एशिया कप से आराम दिया गया।

http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-CRO-mahendra-singh-dhoni-return-for-t-20-world-as-captain-news-in-hindi-4540877-PHO.html


कैप्टन कूल के लिए इस बार का टी-20 वर्ल्ड कप कतई आसान नहीं कहा जा सकता क्योंकि हाल फिलहाल में इंडियन टीम के प्रदर्शन का ग्राफ गिरा है। खिलाडिय़ों के खराब प्रदर्शन के कारण विदशों में कई सीरीज गंवानी पड़ी है। न्यूजीलैंड में भी टेस्ट सीरीज भारत ने 0-1 से हारी थी।

युवा विराट भी कर रहे संघर्ष

धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया के प्रदर्शन के गिरते ग्राफ के कारण कई पूर्व कप्तानों और क्रिकेट के जानकरों ने धोनी की जगह किसी एक फार्मेट में विराट कोहली को आजमाने की सलाह तक दे डाली। यह कहां तक सही होगा कुछ कहा नहीं जा सकता है। एशिया कप में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे कोहली भी संघर्ष कर रहे हैं। उनकी टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई। उनका खुद का प्रदर्शन भी पाकिस्तान के खिलाफ बेहद खराब रहा था।

Tuesday, March 4, 2014

BANGLADESH VS PAKISTAN ASIA CUP LIVE SCORE IN HINDI

ढाका. 12वें एशिया कप टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में बांग्लादेश ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट पर 326 रन का स्कोर खड़ा किया। वनडे में यह बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्कोर है।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-live-bangladesh-vs-pakistan-asia-cup-match-live-score-in-hindi-4539865-PHO.html
 
 
बांग्लादेश के कप्तान मुश्फिकर रहीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया था। ओपनर एनामुल हक (100), इमरुल कईस (59) और मोमिनुल हक (51) के साथ अपनी 51 रन की नाबाद पारी का दम लगाकर टीम को 3 विकेट पर 326 रन के रिकॉर्ड स्कोर तक पहुंचाया। उनके साथ शाकिब अल हसन 44 रन बनाकर नाबाद रहे।
 
बांग्लादेशी बल्लेबाजों को रोकने के लिए पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक ने 8 गेंदबाज आजमाए, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। उमर गुल ने 10 ओवरों में 76 रन लुटाए। मोहम्मद तल्हा ने 68 रन, शाहिद आफरीदी ने 64 रन और सईद अजमल ने 61 रन लुटाए। अजमल को 2 और तल्हा को 1 विकेट मिला।
 
 

Monday, March 3, 2014

खेल डेस्क. पाकिस्तान के क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तान और बल्लेबाज माने जाने वाले इंजमाम-उल-हक का तीन मार्च को 44वां बर्थडे है। उन्होंने 8 अक्टूबर, 2007 को लाहौर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में खेल कर सभी प्रकार के क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था।

http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-inzamam-ul-haq-birth-day-facts-in-hindi-4538689-PHO.html
फिलहाल, उनका भतीजा इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान का नाम रोशन कर रहा है। इमाम-उल-हक ने अभी हाल ही में समाप्त हुए अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 460 रन बनाए थे। क्रिकेट में शानदार समझ रखने वाला इमाम कभी भी अपने चाचा की तरह नहीं बनना चाहता था।
इंजमाम का नाम कैसे पड़ा ‘आलू’
1997 में भारत के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान एक दर्शक ने इंजमाम को आलू नाम से पूकारा था। टोरंटो में सहारा कप के दौरान मैच में जब वे बल्लेबाजी करने जा रहे थे तो दर्शक दीर्घा में बैठे भारतीय मूल के कनाडाई दर्शक ने उन्हें आलू नाम से पूकारा, इस पर वे भड़क गए। बड़ी मुश्किल से सुरक्षाकर्मियों ने बल्ला लहराते दर्शक शिवकुमार थिंडा की ओर बढ़ रहे इंजमाम को संभाला।

Saturday, March 1, 2014

जब सचिन को गांगुली पर आया था गुस्सा, बोले- सुधर जा, नहीं तो घर भेज दूंगा

नई दिल्ली. रिटायरमेंट के बाद क्रिकेटर कई बार ऐसी कहानियां सुनाते हैं, जिन्हें जानकर हम और आप हैरान हो जाते हैं। एक ऐसा ही खुलासा किया है सौरव गांगुली ने सचिन तेंडुलकर के बारे में। 1997 में कैरिबियाई दौरे के बीच में तत्कालीन कप्तान सचिन तेंडुलकर टीम के खिलाडिय़ों से बेहद नाराज थे।

  जब सचिन को गांगुली पर आया था गुस्सा, बोले- सुधर जा, नहीं तो घर भेज दूंगा
 यह वाकया हुआ बारबडोस के तीसरे टेस्ट मैच के बाद। उस मुकाबले में वेस्ट इंडीज ने भारत को 38 रनों से शिकस्त दी थी। मुश्किल पिच पर 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया महज 81 रन पर ढेर हो
आगे क्लिक कर पढ़िए, 'किताबी रिकॉर्ड से बेहतर कप्तान थे सचिन'

Thursday, February 27, 2014

VIRAT KOHLI AT ASIA CUP 2014, SPORTS NEWS IN HINDI

फातुल्लाह। एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। बुधवार को भारत ने एशिया कप टूर्नामेंट में मेजबान बांग्लादेश को एक ओवर शेष रहते 6 विकेट से पराजित कर विजयी शुरुआत की। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-CRO-asia-cup-2014-news-in-hindi-virat-kohli-4534373-PHO.html
 
 
कोहली सबसे सफल बल्लेबाज 
 
लक्ष्य का पीछा करते हुए सैकड़ा लगाने वाले कोहली सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं। बुधवार को 136 रन की पारी के साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए यह विराट का 12वां शतक था। उन्होंने प्रति 6 पारियों में एक शतक लगाया है और इस मामले में वे पाकिस्तान के सईद अनवर 11 पारियों में एक, सचिन तेंडुलकर 14 पारियों में एक को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने के मामले में तेंडुलकर सबसे आगे हैं, उन्होंने 14 शतक लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाए और उन मैचों में टीम को फतह हासिल हुई, जबकि कुल 17 बार ऐसा हुआ है कि तेंडुलकर के सैकड़ा जड़ने पर टीम इंडिया को जीत हासिल हुई।

Saturday, February 15, 2014

UNDER 19 CRICKET WORLD CUP 2014 LATEST CRICKET SCORES IN HINDI

खेल डेस्क. मुंबई क्रिकेट की टीनेज सनसनी सरफराज खान एक बार फिर चर्चा में हैं। कभी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर का स्कूल क्रिकेट रिकॉर्ड तोड़कर हिट हुए सरफराज ने अब उस टीम के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया है जिसके खिलाफ सचिन ने डेब्यू किया था, यानी कि पाकिस्तान।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-CRO-under-19-cricket-world-cup-2014-latest-cricket-scores-in-hindi-4522821-PHO.html
 
 
दुबई में हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के पहले मुकाबले में सरफराज ने 74 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। सरफराज की हाफ सेंचुरी के दम पर टीम इंडिया ने अपनी अपने पड़ोसी के खिलाफ 7 विकेट पर 262 रन का टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। 
 
सरफराज खान वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने मुंबई स्कूली टूर्नामेंट हैरिस शील्ड में 439 रन बनाकर सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। सरफराज नौशाद खान ने 78 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौकों व 1 छक्के की मदद से 74 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप में यह अब तक की सबसे बड़ी इंडियन पारी है। 
 

Friday, February 14, 2014

IPL 7 AUCTION LATEST NEWS IN HINDI UPDATES

बेंगलुरु में 12 से 13  फरवरी तक इंडियन प्रीमियर लीग के लिए चली खिलाड़ियों की नीलामी का रोमांच अभी भी बरकरार है। इस बार आईपीएल-7 सीजन की नीलामी में जहां युवराज सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उबर कर सामने आए तो वहीं मेरठ के करन शर्मा का प्राइज सुनकर न सिर्फ क्रिकेट के जानकार, बल्कि खुद करन भी आश्चर्य में पड़ गए थे। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-karn-sharma-ipl-price-3-4521924-PHO.html
 
 
उल्लेखनीय है कि दूसरे दिन की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में करन शर्मा टॉप पर रहे थे। जिस समय टेलीविजन पर करन के लिए बोली लगाई जा रही थी उस समय वे मेरठ में अपने घर से दूर ग्राउंट पर प्रेक्ट्सि में व्यस्त थे। करन को जब उनकी पत्नी ने मोबाइल पर सूचना दी कि सनराइजर्स हैदाराबाद ने उन पर बोली लगाई है तो करन यह सुनकर नॉर्मल रहे, लेकिन जैसे ही उनकी पत्नी ने कहा कि उन पर 3 करोड़ 75 लाख रुपए कि बोली लगी है तो करन ने अपनी वाइफ से कहा कि ‘मजाक मत करो’ और सच-सच बताओ कि मुझ पर कितने कि बोली लगी है। दरअसल, करन का बेस प्राइज सिर्फ 30 लाख रुपए था, इसलिए उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। 
 

Wednesday, February 12, 2014

IPL 7 AUCTION LATEST NEWS IN HINDI UPDATES.

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है। इस बार होने वाले ऑक्शन में कैप्ड और अनकैप्ड प्लेयर्स दोनों को शामिल किया गया है। पिछले साल हुए स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल ने खेल की छवि को खराब जरूर किया, लेकिन मुंबई इंडियंस की चैंपियन जैसी परफॉर्मेंस ने उन सभी दागों को हल्का करने का काम कर दिया। (पढ़ें लाइव अपडेट: कौन खिलाड़ी, कितने में बिका)
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/SPO-CRI-CRO-ipl-7-auction-latest-news-in-hindi-updates-4518545-PHO.html
 
 
अब फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को नए सिरे से सजाने में जुटीं हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल द्वारा जारी नीलाम होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में से वे अपने लिए फायदेमंद खिलाड़ियों को चुन रही हैं। इन खिलाड़ियों पर वे कल होने वाली नीलामी में दांव लगाएंगी।
 
काउंसिल द्वारा घोषित 219 कैप्ड खिलाड़ियों में से इंग्लैंड के इयोइन मॉर्गन, ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हैडिन और साउथ अफ्रीकी क्रिस मॉरिस ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। इन खिलाड़ियों ने तो खुद अपने नाम वापस लिए हैं, लेकिन कुछ ऐसे धुरंधर भी हैं जो बढ़ती उम्र और घटते प्रदर्शन के स्तर के कारण बिकने में असफल हो सकते हैं।

Monday, February 10, 2014

GURUNATH MEIYAPPAN GUILTY IN IPL SPOT FIXING CASE, NEWS IN HINDI.

नई दिल्ली. बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन पर आईपीएल फिक्सिंग केस में शिकंजा कसता नजर आ रहा है। जस्टिस मुकुल मुदगल की अगुवाई वाली जांच समिति ने चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े गुरुनाथ मयप्‍पन और राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की है। 4000 से ज्यादा पेजों की रिपोर्ट में यह बताया गया है कि मयप्पन टीम की खुफिया जानकारी सटोरियों को देते थे। रिपोर्ट में कुंद्रा की भूमिका की गहन जांच की भी जरूरत बताई गई है।
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/SPO-CRI-gurunath-meiyappan-guilty-in-ipl-spot-fixing-case-ipl-news-in-hindi-4517753-NOR.html
 
 
...तो खत्म होंगी चेन्नई और राजस्थान की टीमें 
 
मुदगल समिति की रिपोर्ट चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स टीम के भविष्य पर गहरा असर डाल सकती है। इस आधार पर अंतिम तौर पर मयप्‍पन और कुंद्रा दोषी पाए गए तो दोनों टीमें आईपीएल से हट जाएंगी। 
 
जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है कि मयप्पन फिक्सिंग में लिप्त थे। खिलाड़ियों, पत्रकारों और आईपीएल से जुड़े अधिकारियों द्वारा दिए बयानों के आधार पर बनी इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राजस्थान टीम के मालिक राज कुंद्रा पर गहन जांच की जरूरत है।
 

Friday, January 31, 2014

Mahendra Singh Dhoni Completes 8000 ODI Runs, ODI News Hindi.

खेल डेस्क. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में हुए पांचवें व फाइनल वनडे में अपनी पारी का पहला रन बनाते ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक कीर्तिमान अपने नाम किया। महज पहला रन लेते ही वे वनडे क्रिकेट के 8 हजारी क्लब का हिस्सा बन गए।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-mahendra-singh-dhoni-completes-8000-odi-runs-ind-vs-nz-odi-news-hindi-4508314-NOR.html
 
 
मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को उबारने के लिए धोनी विराट कोहली के साथ मैदान पर उतरे। पहला रन लेने के लिए धोनी को पांच गेंदों का धैर्य दिखाना पड़ा। भारतीय पारी के 26वें ओवर में उन्होंने पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर 8000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह कीर्तिमान मैट हेनरी की गेंद पर हासिल किया। यह कारनामा करने वाले वे वर्ल्ड के 26वें बल्लेबाज हैं।
 
8000 क्लब में शामिल होते ही धोनी ने पाकिस्तानी दिग्गज सईद अनवर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 

Monday, January 27, 2014

COREY ANDERSON MAY BECOME THE MOST EXPENSIVE PLAYER IN THE IPL 7: SPORTS NEWS IN HINDI

खेल डेस्क। आइपीएल की शुरुआत से ही बड़े-बड़े विदेशी खिलाड़ी टीमों का हिस्सा बनें, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को खूब रोमांचित किया है। पर इस बार हो सकता है कि हम एक ऐसा इंटरटेनर देखें, जिसके सामने बाकियों की चमक फीकी पड़ जाए। यह खिलाड़ी ना सिर्फ तूफानी बल्लेबाजी करता है, बल्कि शानदार गेंदबाजी कराने में भी माहिर है।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-corey-anderson-may-become-the-most-expensive-player-in-the-ipl-7-4504020-PHO.html
 
 
जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे कीवी खिलाड़ी की जिसने मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया को परेशान कर रखा है। आइपीएल सीजन-7 के लिए कुछ खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को होगी। जिसमें हो सकता है यह खिलाड़ी आइपीएल सीजन-7 का सबसे महंगा खिलाड़ी साबित हो।
 
इस कीवी खिलाड़ी ने साल 2014 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में किया। इस खिलाड़ी ने साल के पहले दिन ही शाहिद आफरीदी का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला, और अब टीम इंडिया के लिए सरदर्द बना हुआ है। 
 
 

Wednesday, January 22, 2014

Ind Vs NZ 2nd ODI, Virat Kohli Records And Stats.

खेल डेस्क. टीम इंडिया ने वनडे में लगातार चौथा मैच गंवा दिया। 5 दिसंबर 2013 से शुरू हुआ हार का सिलसिला अबतक जारी है। जून 2011 के बाद यह पहला मौका है जब धोनी ब्रिगेड ने एकसाथ चार वनडे मैच गंवाए हैं।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-CRO-ind-vs-nz-2nd-odi-virat-kohli-records-and-stats-4500320-PHO.html
 
 
इससे पहले 13 जून 2011 से 9 सितंबर 2011 के बीच इंडिया ने चार वनडे गंवाए थे। चौथी पराजय के बाद वह एक वनडे टाई करने में कामयाब हुई थी, लेकिन फिर अगले मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा।
 
2011 में मिली हार कुछ इस तरह से थी-
 
13 जून 2011 - वेस्ट इंडीज ने 103 रन से चटाई धूल।
 
8 जून 2011 - कैरेबियाई टीम 7 विकेट से जीती
 
6 सितंबर 2011 - इंग्लैंड ने 7 विकेट से रौंदा
 
9 सितंबर 2011 - अंग्रेजों के हाथों 3 विकेट से हुई धुलाई।
 

Monday, January 20, 2014

AUSTRALIAN OPEN 2014 LATEST SPORTS NEWS IN HINDI

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियन ओपन की गर्मी सबसे ज्यादा महिला खिलाड़ियों को परेशान कर रही है। एक ओर जहां टॉप सीडेड खिलाड़ी बाहर हो रही हैं, वहीं निचली रैंकिंग पर काबिज खिलाड़ी लगातार अपना दम दिखा रही हैं। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-OTH-TEN-australian-open-women-players-live-scores-4498274-PHO.html
 
 
दो दिनों में दो बड़े उटलफेरों ने सभी फैन्स को चौंकाया है। सेरेना विलियम्स और मारिया शारापोवा के बाहर होने से जहां फैन्स दुखी हैं, वहीं साथ ही नया चैंपियन मिलने की उम्मीद भी जगी है।
 
हम आपको बता रहे हैं उन धुरंधर महिलाओं के बारे में जिन्होंने इस ऑस्ट्रेलियन ओपन में दिया सुपर से ऊपर वाला परफॉर्मेंस। उन्होंने दिग्गजों को बाहर कर टूर्नामेंट में बरकरार बड़े खिलाड़ियों की भी हवा टाइट कर दी।
 

Saturday, January 18, 2014

RANJI TROPHY SEMIFINAL MATCH LIVE CRICKET SCORE IN HINDI.

इंदौर. होलकर स्टेडियम में हो रहे पहले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने पहले ही दिन इतिहास रच दिया। बंगाल की टीम की पहली पारी कुल 114 रन पर समेट कर महाराष्ट्र ने अपने ही 40 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-ranji-trophy-semifinal-match-live-score-in-hindi-4496698-PHO.html
 
 
खब्बू तेज गेंदबाज समद फल्लाह की घातक गेंदबाजी के आगे बंगाली बैटिंग लाइन-अप ताश के पत्तों की तरह ढह गई। ओपनर अरिंदम दास (37), अभिमन्यु ईश्वरण (11), रिद्धिमान साहा (29) और कप्तान लक्ष्मी रत्न शुक्ला (14) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया। 
 
समद ने कुल 58 रन देते हुए 7 विकेट चटकाए। संकलेचा, डॉमिनिक जोसेफ और खादीवाले ने 1-1 विकेट चटकाया।