खेल डेस्क. पांचवें टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पहले दोनों
मुकाबले जीतते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। अपने पहले मुकाबले में उसने
पाकिस्तान को सात विकेट से पराजित किया था। दूसरे मुकाबले में वेस्ट इंडीज
को दो गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया। ये दोनों ही मुकाबले टीम इंडिया
ने बहुत ही आसानी से जीत लिए।
सुपर-10 के दोनों मुकाबलो में भारत ने गेंदबाजी में तो बेहतर किया है, लेकिन फील्डिंग में फिसड्डी साबित हुई है। वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट फील्डर माने जाने वाले युवराज सिंह और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने कई आसान कैच टपकाए। रोहित शर्मा, सुरेश रैना और विराट ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन युवराज सिंह पूरी तरह फ्लॉप हुए हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ मात्र 10 रन बनाए।
टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। पहली बार भारत ने मुकाबले में जीत दर्ज की। इससे पहले खेले गए दो मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न केवल वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहली जीत दर्ज की, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

0 comments:
Post a Comment