बारबडोस. इंग्लैंड टी-20 टीम के कप्तान स्टुअर्ट ब्रॉड इन
दिनों कैरेबियाई बीच पर छुट्टियां बिता रहे हैं। वैसे तो ब्रॉड अपनी टीम के
साथ मेजबान वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेने पहुंचे थे, लेकिन
वनडे सीरीज के दौरान वे चोटिल हो गए। इसी वजह से वे टी-20 मैचों की सीरीज
में हिस्सा नहीं ले सके।
बारबडोस के बीच पर ब्रॉड अपनी पार्टनर लेक्सी पेनविल के साथ नजर आए।
उनके अलावा इंग्लैंड टीम के स्टार फास्ट बॉलर जेड डर्नबैक भी अपनी पार्टनर
के साथ बीच पर नजर आए। टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले खुद को रिलैक्स
करने का यह अच्छा तरीका है।
27 साल के ब्रॉड 'पटेलर टेंडनाइटिस' नाम की कंडीशन से गुजर रहे हैं।
इसमें घुटने की कटोरी में सूजन आ जाती है, जिस वहज से दौड़ने में दिक्कत
होती है।
हाल ही में संपन्न हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड ने वेस्ट
इंडीज को 2-1 से हराया। ब्रॉड इन तीनों मैचों में कुल 3 विकेट ले सके। गत 9
मार्च को हुए पहले टी-20 इंटरनेशन में वे विकेटहीन रहे। कैरेबियाई टीम उस
मैच में विनर रही।






0 comments:
Post a Comment