ढाका. 12वें एशिया कप टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में
बांग्लादेश ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट पर 326 रन का स्कोर
खड़ा किया। वनडे में यह बांग्लादेश का सबसे बड़ा स्कोर है।
बांग्लादेश के कप्तान मुश्फिकर रहीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया था।
ओपनर एनामुल हक (100), इमरुल कईस (59) और मोमिनुल हक (51) के साथ अपनी 51
रन की नाबाद पारी का दम लगाकर टीम को 3 विकेट पर 326 रन के रिकॉर्ड स्कोर
तक पहुंचाया। उनके साथ शाकिब अल हसन 44 रन बनाकर नाबाद रहे।
बांग्लादेशी बल्लेबाजों को रोकने के लिए पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल
हक ने 8 गेंदबाज आजमाए, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। उमर गुल ने 10 ओवरों
में 76 रन लुटाए। मोहम्मद तल्हा ने 68 रन, शाहिद आफरीदी ने 64 रन और सईद
अजमल ने 61 रन लुटाए। अजमल को 2 और तल्हा को 1 विकेट मिला।






0 comments:
Post a Comment