खेल डेस्क. टी-20 वर्ल्ड कप 2014 का असली घमासान शुक्रवार से
शुरू हो रहा है। दो चिरप्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबले में सिर्फ खेल
ही नहीं होगा, साथ दिखेगा भावनाओं का सैलाब। जिन पड़ोसियों के बीच लंबे समय
से बातचीत बंद थी, अब वे एकसाथ मिलकर अपनी टीम को चीयर करेंगे। तीन घंटे
के लिए भारत और पाकिस्तान की सड़कें सन्नाटे से दोस्ती कर लेंगी।
भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। खेल के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर
इंडिया से हैं, वहीं फास्ट बॉलिंग में वसीम और वकार की जोड़ी आज भी मशहूर
है। जैसे इन टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनाई है, वैसे ही कुछ फैन्स
भी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों का चेहरा बन चुके हैं। इंटरनेट पर
'इंडिया बनाम पाकिस्तान' लिखते ही कुछ चुनिंदा चेहरे हमेशा सामने आते हैं।
इनमें से कुछ के नाम भी मशहूर हैं, लेकिन कुछ की सिर्फ शक्लें हीं
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों के जुनून को दिखाती हैं।






0 comments:
Post a Comment