चटगांव. पांचवें टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-10 के दूसरे मुकाबले
में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को रन से पराजित करते हुए विजयी आगाज किया।
अंतिम ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी, लेकिन एक के बाद एक हुए दो
रन आउट के कारण दक्षिण अफ्रीका टारगेट से पांच रन दूर रह गई।
टॉस जीतकर श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर
165 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकासान
पर 160 रन ही बना सकी। सेनानायके ने दो विकेट चटकाए।
छक्का उड़ाने के चक्कर में लौटे डूमिनि
डूमिनि चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें सेनानायके ने अपनी गेंद
पर तिलकरत्ने दिलशान के हाथों लपकवाया। उन्होंने 30 गेंदों में 39 रन
बनाए। इस दौरान वे तीन चौके और दो छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद मोर्कल
ने मेंडिस की लगातार दों गेदों में दो छक्के लगाकर मैच का रोमांच बढ़ा
दिया। लेकिन, तीसरे छक्के के प्रयास में सीमारेखा पर दिनेश चांडीमल के
हाथों लपके गए।






0 comments:
Post a Comment