खेल डेस्क. टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का काउंट डाउन शुरू हो
चुका है। पहली बार इस स्पर्धा में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईसीसी ने
टीमों को दो ग्रुपों में बांटा है। इसमें 8 टीमें क्वालीफाई करने वाली और
टॉप 8 सीडेड टीमें शामिल हैं। प्रत्येक टीम को मैच जीतने के साथ-साथ अपने
रन रेट पर भी ध्यान देना होगा। अन्यथा, अधिक मैच जीतन के बावजूद सेमीफाइनल
की दौड़ से उसे बाहर होना पड़ेगा। टूर्नामेंट दो राउंड में खेला जाएगा।
जिसमें पहले राउंड में क्वालिफायर टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है,
ग्रप-ए और ग्रुप-बी।
ग्रुप-ए में बांग्लादेश (ए-1), अफगानिस्तान (ए-2), नेपाल (ए-3) व
हांगकांग (ए-4) टीमें शामिल हैं। वहीं, ग्रप-बी में जिम्बाब्वे (बी-1),
आयरलैंड (बी-2), संयुक्त अरब अमीरात (बी-3) और निदरलैंड्स (बी-4) टीमें
हैं।
टूर्नामेंट में टीम इंडिया का सफर कतई आसान नहीं होगा। वह अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ 21 मार्च को खेलेगी।






0 comments:
Post a Comment