चेन्नई. आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) फिक्सिंग मामले में अपना नाम घसीटे जाने से नाराज टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी
ने एक हिंदी न्यूज चैनल के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का केस फाइल
किया है। यह केस मंगलवार को मद्रास हाई कोर्ट में दाखिल किया गया।
क्या है मामला
इस चैनल पर धोनी के मैच फिक्सिंग में शामिल होने की खबर और इंटरव्यू
दिखाए गए थे। इससे नाराज होकर धोनी ने अब कोर्ट का रास्ता अख्तिार किया है
और मांग की है कि उस चैनल द्वारा उनके खिलाफ खबरें दिखाने पर रोक लगाई
जाए। कोर्ट ने इस पर अंतरिम आदेश जारी कर न्यूज चैनल को नोटिस दिया है।
कोर्ट ने चैनल से कहा है कि वह अगले आदेश तक धोनी से जुड़ी इस तरह की
रिपोर्ट्स नहीं दिखाए।






0 comments:
Post a Comment