Showing posts with label Latest World update in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Latest World update in Hindi. Show all posts

Friday, January 31, 2014

Mahendra Singh Dhoni Completes 8000 ODI Runs, ODI News Hindi.

खेल डेस्क. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में हुए पांचवें व फाइनल वनडे में अपनी पारी का पहला रन बनाते ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक कीर्तिमान अपने नाम किया। महज पहला रन लेते ही वे वनडे क्रिकेट के 8 हजारी क्लब का हिस्सा बन गए।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-mahendra-singh-dhoni-completes-8000-odi-runs-ind-vs-nz-odi-news-hindi-4508314-NOR.html
 
 
मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को उबारने के लिए धोनी विराट कोहली के साथ मैदान पर उतरे। पहला रन लेने के लिए धोनी को पांच गेंदों का धैर्य दिखाना पड़ा। भारतीय पारी के 26वें ओवर में उन्होंने पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर 8000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह कीर्तिमान मैट हेनरी की गेंद पर हासिल किया। यह कारनामा करने वाले वे वर्ल्ड के 26वें बल्लेबाज हैं।
 
8000 क्लब में शामिल होते ही धोनी ने पाकिस्तानी दिग्गज सईद अनवर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 

Wednesday, January 22, 2014

Ind Vs NZ 2nd ODI, Virat Kohli Records And Stats.

खेल डेस्क. टीम इंडिया ने वनडे में लगातार चौथा मैच गंवा दिया। 5 दिसंबर 2013 से शुरू हुआ हार का सिलसिला अबतक जारी है। जून 2011 के बाद यह पहला मौका है जब धोनी ब्रिगेड ने एकसाथ चार वनडे मैच गंवाए हैं।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-CRO-ind-vs-nz-2nd-odi-virat-kohli-records-and-stats-4500320-PHO.html
 
 
इससे पहले 13 जून 2011 से 9 सितंबर 2011 के बीच इंडिया ने चार वनडे गंवाए थे। चौथी पराजय के बाद वह एक वनडे टाई करने में कामयाब हुई थी, लेकिन फिर अगले मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा।
 
2011 में मिली हार कुछ इस तरह से थी-
 
13 जून 2011 - वेस्ट इंडीज ने 103 रन से चटाई धूल।
 
8 जून 2011 - कैरेबियाई टीम 7 विकेट से जीती
 
6 सितंबर 2011 - इंग्लैंड ने 7 विकेट से रौंदा
 
9 सितंबर 2011 - अंग्रेजों के हाथों 3 विकेट से हुई धुलाई।
 

Monday, January 6, 2014

PUJARA AT NUMBER 5 IN ICC TEST BATSMEN RANKING

दुबई. टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट रैंकिंग में दो पायदान का फायदा हुआ है। वे सातवें पायदान से उठकर करियर बेस्ट पांचवें स्थान पर पहुंच गए।

http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-pujara-at-number-5-in-icc-test-batsmen-ranking-4485881-PHO.html
आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में पुजारा ने अपनी चमक को और बढ़ा लिया। पुजारा साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के बेस्ट बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने दो मैचों में 70.00 के औसत से 280 रन बनाकर रन बनाने के मामले में अव्वल स्थान हासिल किया था।
पुजारा साउथ अफ्रीका में चमके जरूर, लेकिन रैंकिंग में मिली नई चमक के पीछे की वजह कुछ और ही रही।

Saturday, November 30, 2013

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होंगे पांच द. अफ्रीकी खिलाड़ी!

http://www.bhaskar.com/article-ht/SPO-CRI-south-afriaca-top-5-players-for-indian-tour-4449760-PHO.html

खेल डेस्क. टेस्ट सीरीज में 4-0 से ऑस्ट्रेलिया का क्लीन स्वीप और लगातार छह वन-डे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया पांच दिसंबर से दक्षिण अफ्रीकी टूर का आगाज करने जा रही है। घरेलू मैदान पर पहले ऑस्ट्रेलिया और फिर वेस्टइंडीज को हराने के बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे को टीम इंडिया का रियल टेस्ट माना जा रहा है। 
दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट वर्ल्ड में वापसी के बाद 20 सालों में भारत छह बार अफ्रीका का दौरा कर चुका है, लेकिन एक बार भी वह वनडे या टेस्ट सीरीज जीतने में सफल नहीं हुआ है। सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ी क्रिकेट से विदा ले चुके हैं, ऐसे में धोनी की यंग ब्रिगेड के लिए अफ्रीका की तेज पिचें बड़ी चुनौती मानी जा रही हैं। 
हालांकि, पाकिस्तान ने हाल ही में पहली बार अफ्रीकी धरती पर वन-डे सीरीज जीती है, जिससे टीम इंडिया का भी हौसला बढ़ा है। दक्षिण अफ्रीकी टीम भी इस बात को जानती है, यही कारण है कि उसने इस सीरीज से पहले टीम इंडिया पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। 
विश्व के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार और दक्षिण अफ्रीकी पेस बैटरी के सबसे बड़े हथियार डेल स्टेन ने कहा कि भारत में उन्हें सूखी पिचें दी जाती हैं, लेकिन यहां पर भारतीयों का स्वागत हरियाली से करेंगे। मतलब साफ है- दक्षिण अफ्रीका में भारतीय टीम को हरी घास वाली पिचों पर तूफानी गेंदबाजों का सामना करना होगा।    
धोनी ब्रिगेड के लिए सिर्फ डेल स्टेन ही एकमात्र चुनौती नहीं हैं बल्कि कुछ और खिलाड़ी भी इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए खतरे की घंटी बजा सकते हैं।

Monday, November 25, 2013

Ishant Sharma Gets Favour Over Gautam Gambhir,

खेल डेस्क. साउथ अफ्रीका टूर के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया। टीम कुछ वैसी ही रही जैसी कि उम्मीद थी, बिल्‍कुल आईपीएल के सितारों से भरी हुई। गौतम गंभीर जहां 2 सेंचुरी और हाफ सेंचुरी लगाकर भी बाहर रह गए, वहीं इशांत शर्मा महज 1 मैच में 9 विकेट लेकर टीम में वापस आ गए।
 
टीम में रिजर्व बैट्समैन के तौर पर सुपरफ्लॉप अंबाती रायडू को शामिल किया गया है। रायडू से ज्यादा रन बनाने वाले कई युवा रणजी क्रिकेट में खेल रहे हैं। यदि अनुभव की ही बात की जाए तो एस बद्रीनाथ तक उनसे बेहतर हैं।
 

 सेलेक्टर्स की इस दिखावटी टीम इंडिया ने प्रशंसकों के मन में कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही वे युवा खिलाड़ी भी निराश हैं, जो पिछले दो सीजन से लगातार घरेलू क्रिकेट में जूते घिस रहे हैं।

Friday, November 15, 2013

Sachin Tendulkar Farewell Test Match Day 2 Latest News Photos



विदाई मैच के दूसरे दिन (लाइव स्कोर) सचिन तेंडुलकर शतक लगाने से चूक गए। सचिन 74 रन पर आउट हुए। उन्हें नरसिंह देवनारायण की गेंद पर वेस् इंडीज के कप्तान डेरेन सैमी ने कैप लिया। खास बात यह रही कि सचिन के आउट होने के बाद विपक्षी टीम ने विकेट लेने का जश् नहीं मनाया। आमतौर पर फील्डिंग करने वाली टीम बैट्समैन के आउट होने के बाद मैदान पर जश् मनाती है। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाडियों ने ऐसा नहीं किया। इस पर, टीम इंडिया के रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर वेस्टंडीज के कप्तान डेरेन सैमी सहित पूरी विपक्षी टीम का शुक्रिया अदा किया है। सचिन से शतक की उम्मीद लगाए उनके फैंस हालांकि निराश जरूर हुए लेकिन उनके पिच से पैवेलियन लौटते वक् समूचा स्टेडियम उठ खड़ा हुआ और मास्टर ब्लास्टर के सम्मान में जमकर तालियां बजाईं।

www.bhaskar.com/sports/


सचिन के आउट होने पर उनके फैंस पारी को घोषित कर फिर से सचिन से बैटिंग कराने की मांग करने लगे। यह मांग ट्विटर पर तेजी से उठी। सचिन के फैंस की इस मांग पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी टिप्पणी की है। बच्चन ने ट्वीट किया, 'मैं अभी देश से बाहर हूं और क्रिकेट से जुड़ी जानकारी इंटरनेट के जरिये हासिल कर रहा हूं। सचिन के आउट होने की खबर पढ़कर दिल भर आया। इसके बाद पारी घोषित किए जाने के अनुरोध वाले ट्विट्स पर नजर गई। मेरा मानना है कि भारतीयों का दिमाग दुनिया में सबसे ज्यादा आविष्कारी है।...पारी घोषित कर सचिन को फिर से बैटिंग का मौका दो...बिल्कुल देसी...!'


Wednesday, September 18, 2013

धमाकेदार शतक जड़ युवी ने ठोका वापसी का दावा, पहले मुकाबले में इंडीज ए चित

धमाकेदार शतक जड़ युवी ने ठोका वापसी का दावा, पहले मुकाबले में इंडीज ए चित
चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज में खेली गई ट्राई नेशन सीरीज में टीम से बाहर किए गए सिक्सर किंग युवराज ने एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोक दिया है। इंडीज ए के खिलाफ भारत की ए टीम की कप्तानी कर रहे युवराज ने धमाकेदार शतक जड़ते हुए अपना दम दिखा दिया। 
 
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में युवराज ने 123 रनों की धमाकेदार पारी खेली। युवी की इस पारी की बदौलत इंडिया ए ने इंडीज ए को 77 रनों से हरा दिया।
 
बारिश के कारण देर से शुरू हुए मुकाबले में इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 42  ओवर्स में 312 रन बनाए और फिर इंडीज की टीम को 39.1 ओवर्स में 235 रनों पर ही समेट दिया। 
 
कप्तानी पारी खेलते हुए युवी ने महज 89 गेंदों पर आठ चौकों और सात गगनभेदी छक्कों की मदद से शतक बनाया। युवी के अलावा युसूफ पठान ने भी केवल 32 गेंदों पर 70 की विस्फोटक पारी खेली, वहीं पंजाब के युवा बल्लेबाज मनदीप सिंह ने बेहतरीन 67 रन बनाए।

Monday, September 16, 2013

रोहित को करनी होगी धोनी की बराबरी, तब होगी सचिन की इच्छा पूरी

रोहित को करनी होगी धोनी की बराबरी, तब होगी सचिन की इच्छा पूरी
17 सितंबर से चैंपियंस लीग टी-20 के क्वालीफाई मुकाबले शुरू हो रहे हैं। चार टीमों के बीच होने वाले इन मुकाबलों के आधार पर दो टीमें 21 तारीख से होने वाले फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। 
 
आईपीएल-6 की विजेता मुंबई इंडियंस के लिए इस बार चैंपियंस लीग कुछ अलग ही मायने रखती है क्योंकि आइकन प्लेयर सचिन तेंडुलकर इस बार आखिरी बार मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। 
 
ऐसे में रोहित शर्मा की अगुआई में पूरी टीम सचिन को जीत के साथ यादगार विदाई देना चाहती है लेकिन इस यादगार विदाई के लिए रोहित को एक अनोखा कारनामा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी करनी होगी।

Friday, September 13, 2013

गुस्सैल रवैया और पैसा कमाने की चाह... इन्होंने बिगाड़ा श्रीसंथ का हाल?

गुस्सैल रवैया और पैसा कमाने की चाह... इन्होंने बिगाड़ा श्रीसंथ का हाल?Sports News
खेल डेस्क. कभी टीम इंडिया की शान रहे तेज गेंदबाज श्रीसंथ पर ताउम्र प्रतिबंध लग चुका है। बीसीसीआई ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में कार्रवाई करते हुए उस कांड में पकड़े गए सभी खिलाड़ियों पर लाइफटाइम बैन लगा दिया है। 
 
इसी साल आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था। राजस्थान रॉयल्स टीम जो टूर्नामेंट में फेयर प्ले अवार्ड की होड़ में टॉप पर थी, उसी टीम के तीन खिलाड़ी प्रशंसकों के जज्बातों के साथ खिलवाड़ करते हुए पकड़ाए। रॉकस्टार इमेज वाले श्रीसंथ, हरियाणा के अजित चंडिला और अंकित चव्हाण की सटोरियों के साथ बातचीत जब पुलिस ने रिकॉर्ड कर मीडिया में सार्वजनिक की, तो खेल के पीछे के खेल का पर्दाफाश हो गया।