चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज में खेली गई ट्राई नेशन सीरीज में टीम
से बाहर किए गए सिक्सर किंग युवराज ने एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी का
दावा ठोक दिया है। इंडीज ए के खिलाफ भारत की ए टीम की कप्तानी कर रहे
युवराज ने धमाकेदार शतक जड़ते हुए अपना दम दिखा दिया।
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले
में युवराज ने 123 रनों की धमाकेदार पारी खेली। युवी की इस पारी की बदौलत
इंडिया ए ने इंडीज ए को 77 रनों से हरा दिया।
बारिश के कारण देर से शुरू हुए मुकाबले में इंडिया ए ने पहले
बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 42 ओवर्स में 312 रन बनाए और फिर इंडीज की
टीम को 39.1 ओवर्स में 235 रनों पर ही समेट दिया।
कप्तानी पारी खेलते हुए युवी ने महज 89 गेंदों पर आठ चौकों और सात
गगनभेदी छक्कों की मदद से शतक बनाया। युवी के अलावा युसूफ पठान ने भी केवल
32 गेंदों पर 70 की विस्फोटक पारी खेली, वहीं पंजाब के युवा बल्लेबाज मनदीप
सिंह ने बेहतरीन 67 रन बनाए।





0 comments:
Post a Comment