जयपुर। मैन ऑफ द मैच विक्रमजीत मलिक की शानदार गेंदबाजी (24/3) और
संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी (54 रन) की बदौलत राजस्थान ने चैंपियंस लीग
टी-20 के मुख्य दौर के पहले मुकाबले में आईपीएल चैंपियन मुंबई को सात विकेट
से हरा दिया। राजस्थान ने मुंबई से मिले 143 रनों के लक्ष्य को 2 गेंदें
शेष रहते हासिल कर लिया। शेन वॉटसन और स्टुअर्ट बिनी ने भी 27-27 रनों की
नाबाद पारियां खेलीं।
हालाकि लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत खराब
रही। राजस्थान को दूसरे ओवर में पहला झटका देते हुए कॉल्टर नाइल ने राहुल
द्रविड़ को केवल एक रन के निजी स्कोर पर पोलार्ड के हाथों लपकवा दिया।
इसके बाद आंजिक्य रहाने और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 74 रनों
की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर ला दिया। रहाने 33 बनाकर रिषी धवन का
शिकार हुए वहीं संजू ने एक बार फिर अपना टैलेंट दिखाते हुए 54 रनों की
बेजोड़ पारी खेली।





0 comments:
Post a Comment