17 सितंबर से चैंपियंस लीग टी-20 के क्वालीफाई मुकाबले शुरू हो रहे
हैं। चार टीमों के बीच होने वाले इन मुकाबलों के आधार पर दो टीमें 21 तारीख
से होने वाले फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी।
आईपीएल-6 की विजेता मुंबई इंडियंस के लिए इस बार चैंपियंस लीग कुछ अलग
ही मायने रखती है क्योंकि आइकन प्लेयर सचिन तेंडुलकर इस बार आखिरी बार
मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे।
ऐसे में रोहित शर्मा की अगुआई में पूरी टीम सचिन को जीत के साथ यादगार
विदाई देना चाहती है लेकिन इस यादगार विदाई के लिए रोहित को एक अनोखा
कारनामा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी करनी होगी।





0 comments:
Post a Comment