खेल डेस्क. इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स ने
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में पांच विकेट चटकाकर अपना दम दिखा दिया।
22 साल की उम्र में यह कारनामा करने वाले वे इंग्लैंड के तीसरे गेंदबाज
हैं।
क्रिकेट वर्ल्ड में 22 की उम्र काफी अहम मानी जाती है। इस उम्र में
खिलाड़ी अपने टैलेंट को बेहतर कर इस खेल में अपना करियर लंबा करने की
कोशिशों में लगे रहते हैं। इस कच्ची उम्र में अपनी खास पहचान बनाना काफी
मुश्किल होता है। स्टोक्स ने करियर के 10वें मैच में 5 विकेट चटकाकर अपने
ब्राइट फ्यूचर की ओर इशारा कर दिया।
क्या आप जानते हैं 22 या उससे कम की उम्र में किस गेंदबाज ने झटके हैं
सबसे ज्यादा विकेट? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए ज्यादा दूर जाने की
जरूरत नहीं। जवाब हमारे पड़ोस में ही मौजूद है।
पाकिस्तान के जांबाज गेंदबाज वकार यूनिस ने 22 की उम्र में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए थे, जिनसे क्रिकेट वर्ल्ड में तहलका मच गया।





0 comments:
Post a Comment