विशाखापट्टनम. राजस्थानी स्टार अशोक मेनारिया के ऑलराउंड
परफॉर्मेंस के दम पर इंडिया-ए टीम ने न्यूजीलैंड ए टीम को तीसरे और फाइनल
वनडे में 2 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही इंडिया ए ने यह अनऑफीशियल
वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया।
फाइनल मुकाबले में इंडिया-ए के कप्तान उन्मुक्त चंद ने टॉस जीतकर
मेहमान कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते
हुए कीवी टीम ने 9 विकेट पर 290 रन का स्कोर खड़ा किया। मिडल ऑर्डर
बल्लेबाज अशोक मेनारिया (69) और केदार जाधव (57) के अर्धशतकों के दम पर
मेजबान इंडिया ने 291 रन का टार्गेट चार गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया।





1 comments:
Thanks for share this good idea about business. I like you tips/..online daily technology news Onlinedailynewsword dedicated to providing the best in breaking latest news.
Post a Comment