Showing posts with label Interesting Stories. Show all posts
Showing posts with label Interesting Stories. Show all posts

Monday, March 24, 2014

T-20 World Cup 2014 : India Win Latest News In Hindi

खेल डेस्क. पांचवें टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पहले दोनों मुकाबले जीतते हुए धमाकेदार शुरुआत की है। अपने पहले मुकाबले में उसने पाकिस्तान को सात विकेट से पराजित किया था। दूसरे मुकाबले में वेस्ट इंडीज को दो गेंद शेष रहते सात विकेट से हराया। ये दोनों ही मुकाबले टीम इंडिया ने बहुत ही आसानी से जीत लिए।

http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-CRO-t-20-world-cup-2014-india-win-latest-news-in-hindi-4558854-PHO.html


सुपर-10 के दोनों मुकाबलो में भारत ने गेंदबाजी में तो बेहतर किया है, लेकिन फील्डिंग में फिसड्डी साबित हुई है। वर्ल्ड क्रिकेट के बेस्ट फील्डर माने जाने वाले युवराज सिंह और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने कई आसान कैच टपकाए। रोहित शर्मा, सुरेश रैना और विराट ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन युवराज सिंह पूरी तरह फ्लॉप हुए हैं। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ मात्र 10 रन बनाए।
टीम इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी। पहली बार भारत ने मुकाबले में जीत दर्ज की। इससे पहले खेले गए दो मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न केवल वेस्ट इंडीज के खिलाफ पहली जीत दर्ज की, बल्कि कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।


Friday, September 13, 2013

गुस्सैल रवैया और पैसा कमाने की चाह... इन्होंने बिगाड़ा श्रीसंथ का हाल?

गुस्सैल रवैया और पैसा कमाने की चाह... इन्होंने बिगाड़ा श्रीसंथ का हाल?Sports News
खेल डेस्क. कभी टीम इंडिया की शान रहे तेज गेंदबाज श्रीसंथ पर ताउम्र प्रतिबंध लग चुका है। बीसीसीआई ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में कार्रवाई करते हुए उस कांड में पकड़े गए सभी खिलाड़ियों पर लाइफटाइम बैन लगा दिया है। 
 
इसी साल आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था। राजस्थान रॉयल्स टीम जो टूर्नामेंट में फेयर प्ले अवार्ड की होड़ में टॉप पर थी, उसी टीम के तीन खिलाड़ी प्रशंसकों के जज्बातों के साथ खिलवाड़ करते हुए पकड़ाए। रॉकस्टार इमेज वाले श्रीसंथ, हरियाणा के अजित चंडिला और अंकित चव्हाण की सटोरियों के साथ बातचीत जब पुलिस ने रिकॉर्ड कर मीडिया में सार्वजनिक की, तो खेल के पीछे के खेल का पर्दाफाश हो गया।