Showing posts with label football news in hindi. Show all posts
Showing posts with label football news in hindi. Show all posts

Thursday, April 3, 2014

Icc Cricket t20 World Cup 2014 Spinners Performance News.

खेल डेस्क. टी-20 वर्ल्ड कप में स्पिनर्स का बोलबाला है। वेस्ट इंडीज हो या टीम इंडिया या फिर साउथ अफ्रीका, हर टीम की सफलता के पीछे फिरकी का कमाल है।
 
बॉलर्स के पास हैं जलेबी-बीमर जैसे हथियार, जिनके आगे बैट्समैन होते हैं लाचार
 
बांग्लादेशी पिचों पर स्पिनर्स सफल होंगे, इस बात का अंदाजा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही लग चुका था, लेकिन वे लगातार मैचों में बेस्ट परफॉर्मर रहेंगे, यह शायद ही किसी ने सोचा होगा। 
 
ग्रुप स्टेज मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले स्पिनर्स इस प्रकार से रहे-
 
इमरान ताहिर (लेगब्रेक) - 9.18 के एवरेज से 11 विकेट
 
सैमुअल बद्री (लेग स्पिनर) - 9 के औसत से 10 विकेट
 
अमित मिश्रा (लेग स्पिनर) - 8.77 के एवरेज से 9 विकेट
 
शाकिब अल हसन (लेफ्ट आर्म स्पिनर) - 17.87 के औसत से 8 विकेट
 
आर अश्विन (ऑफ स्पिनर) - 10.42 के एवरेज से 7 विकेट
 
नदीम अहमद (लेफ्ट आर्म स्पिनर) - 11.50 के एवरेज से 6 विकेट
 
सुनील नारायण (ऑफ स्पिनर) - 12 के औसत से 6 विकेट
 
रंगना हेराथ (लेफ्ट आर्म स्पिनर) - 0.60 के औसत से 5 विकेट
 
हाल ही में वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर सुनील नरेन ने कहा कि ‘तीसरा’ जैसी कोई गेंद नहीं है। यह केवल बल्लेबाजों के साथ माइंड गेम खेलने जैसा है। हम टीवी पर कई बार कमेंटेटर्स के मुंह से कुछ ऐसी गेंदों के नाम सुनते हैं, जिनके बारे में आमतौर पर स्पष्ट पता नहीं होता है। नॉलेज पैकेज के अंतरगत हम आपको बता रहे हैं स्पिनर्स के उन हथियारों के बारे में, जिनसे वे बल्लेबाजों को बेबस कर पवेलियन की राह दिखाते हैं।
 
सबसे मशहूर है सईद अजमल की तीसरा गेंद, जिसे अकसर जलेबी भी कहा जाता है। एशिया कप के दौरान बीमर गेंद ने काफी बवाल मचाया था। पाकिस्तानी गेंदबाज को लगातार तीन बीमर फेंकने के लिए गेंदबाजी करने से रोक दिया गया था। ऐसा ही हाल भारत के वरुण आरोन का भी हुआ था। 
 

Thursday, March 20, 2014

India Vs Pakistan ICC T20 World Cup Fans News In Hindi

खेल डेस्क. टी-20 वर्ल्ड कप 2014 का असली घमासान शुक्रवार से शुरू हो रहा है। दो चिरप्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबले में सिर्फ खेल ही नहीं होगा, साथ दिखेगा भावनाओं का सैलाब। जिन पड़ोसियों के बीच लंबे समय से बातचीत बंद थी, अब वे एकसाथ मिलकर अपनी टीम को चीयर करेंगे। तीन घंटे के लिए भारत और पाकिस्तान की सड़कें सन्नाटे से दोस्ती कर लेंगी। 
 
 
ICC T20 WORLD CUP
 
भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। खेल के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर इंडिया से हैं, वहीं फास्ट बॉलिंग में वसीम और वकार की जोड़ी आज भी मशहूर है। जैसे इन टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बनाई है, वैसे ही कुछ फैन्स भी भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों का चेहरा बन चुके हैं। इंटरनेट पर 'इंडिया बनाम पाकिस्तान' लिखते ही कुछ चुनिंदा चेहरे हमेशा सामने आते हैं। इनमें से कुछ के नाम भी मशहूर हैं, लेकिन कुछ की सिर्फ शक्लें हीं भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैचों के जुनून को दिखाती हैं।
 

Friday, January 31, 2014

Mahendra Singh Dhoni Completes 8000 ODI Runs, ODI News Hindi.

खेल डेस्क. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में हुए पांचवें व फाइनल वनडे में अपनी पारी का पहला रन बनाते ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक कीर्तिमान अपने नाम किया। महज पहला रन लेते ही वे वनडे क्रिकेट के 8 हजारी क्लब का हिस्सा बन गए।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-mahendra-singh-dhoni-completes-8000-odi-runs-ind-vs-nz-odi-news-hindi-4508314-NOR.html
 
 
मुश्किल में फंसी टीम इंडिया को उबारने के लिए धोनी विराट कोहली के साथ मैदान पर उतरे। पहला रन लेने के लिए धोनी को पांच गेंदों का धैर्य दिखाना पड़ा। भारतीय पारी के 26वें ओवर में उन्होंने पहली ही गेंद पर सिंगल लेकर 8000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने यह कीर्तिमान मैट हेनरी की गेंद पर हासिल किया। यह कारनामा करने वाले वे वर्ल्ड के 26वें बल्लेबाज हैं।
 
8000 क्लब में शामिल होते ही धोनी ने पाकिस्तानी दिग्गज सईद अनवर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
 

Thursday, January 30, 2014

Virendra Sehwag News In Hindi.

मुंबई. टीम इंडिया के पूर्व वीरेंद्र सहवाग वापसी के लिए बेताब हैं। अपना फॉर्म सुधारने के लिए वे क्रिकेट खेलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। आईपीएल सीजन से पहले खुद को तैयार करने के लिए वे डी वाय पाटिल टी-20 कप में कॉम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल की ओर से उतरे हैं।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-virender-sehwag-latest-cricket-news-in-hindi-4507237-PHO.html
 
 
बुधवार शाम हुए मुकाबले में सहवाग ने ताबड़तोड़ फॉर्म दिखाते हुए कुल 20 गेंदों में 48 रन बनाए। जैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में रविंद्र जडेजा ने मैच टाई करवाया था, कुछ वैसे ही उनकी इसी तेज-तर्रार पारी ने उनकी टीम को मैच टाई करवाने में मदद की।
 
ग्रुप सी मुकाबले में उन्होंने मुंबई कस्टम्स टीम के के खिलाफ मुकाबले में पहले ही ओवर में 15 रन बना लिए थे। मैच के तीसरे ओवर में आदित्य धूमल की गेंदबाजी पर उन्होंने 18 रन बनाए। चौथा ओवर खत्म होते-होते वीरू ने कुल 20 गेंदों में 48 रन बना लिए थे। उसके बाद उनका ध्यान टूट गया। उन्हें अल्पेश रामजानी ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन रवाना किया।
 

Tuesday, January 21, 2014

AUSTRALIAN OPEN WOMEN PLAYERS LIVE SCORES NEWS IN HINDI

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियन ओपन की गर्मी सबसे ज्यादा महिला खिलाड़ियों को परेशान कर रही है। एक ओर जहां टॉप सीडेड खिलाड़ी बाहर हो रही हैं, वहीं निचली रैंकिंग पर काबिज खिलाड़ी लगातार अपना दम दिखा रही हैं। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-OTH-TEN-australian-open-women-players-live-scores-4498274-PHO.html
 
 
दो दिनों में दो बड़े उटलफेरों ने सभी फैन्स को चौंकाया है। सेरेना विलियम्स और मारिया शारापोवा के बाहर होने से जहां फैन्स दुखी हैं, वहीं साथ ही नया चैंपियन मिलने की उम्मीद भी जगी है।
 
हम आपको बता रहे हैं उन धुरंधर महिलाओं के बारे में जिन्होंने इस ऑस्ट्रेलियन ओपन में दिया सुपर से ऊपर वाला परफॉर्मेंस। उन्होंने दिग्गजों को बाहर कर टूर्नामेंट में बरकरार बड़े खिलाड़ियों की भी हवा टाइट कर दी।
 

Saturday, January 18, 2014

RANJI TROPHY SEMIFINAL MATCH LIVE CRICKET SCORE IN HINDI.

इंदौर. होलकर स्टेडियम में हो रहे पहले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र की टीम ने पहले ही दिन इतिहास रच दिया। बंगाल की टीम की पहली पारी कुल 114 रन पर समेट कर महाराष्ट्र ने अपने ही 40 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-ranji-trophy-semifinal-match-live-score-in-hindi-4496698-PHO.html
 
 
खब्बू तेज गेंदबाज समद फल्लाह की घातक गेंदबाजी के आगे बंगाली बैटिंग लाइन-अप ताश के पत्तों की तरह ढह गई। ओपनर अरिंदम दास (37), अभिमन्यु ईश्वरण (11), रिद्धिमान साहा (29) और कप्तान लक्ष्मी रत्न शुक्ला (14) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया। 
 
समद ने कुल 58 रन देते हुए 7 विकेट चटकाए। संकलेचा, डॉमिनिक जोसेफ और खादीवाले ने 1-1 विकेट चटकाया।
 

Monday, January 13, 2014

AUSTRALIA BEATS ENGLAND IN 1ST ODI IN MELBOURNE: LIVE CRICKET SCORE IN HINDI

मेलबर्न. इंग्लैंड टीम की हार का सिलसिला वनडे में भी जारी है। मेलबर्न में हुए पहले वनडे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया। कंगारुओं की जीत के नायक रहे स्टार ओपनर आरोन फिंच।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-australia-beat-england-in-1st-odi-in-melbourne-4491983-PHO.html
 
 
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम के सामने 270 रनों की चुनौती रखी थी। फिंच ने 12 चौकों से सजी 121 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर अपना लोहा मनवा लिया। उनकी यही पारियां आगमी 12 फरवरी को होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग प्लेयर्स ऑक्शन में काम आएंगी। 
 
इंग्लैंड द्वारा दिए 270 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने फिंच की सेंचुरी और डेविड वार्नर के पचासे के दम पर 45.4 ओवरों में हासिल कर लिया। कप्तान माइकल क्लार्क ने भी 43 रन की उपयोगी पारी खेल जीत में योगदान दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
 

Thursday, December 26, 2013

AUSTRALIA VS ENGLAND MELBOURNE TEST DAY 1 SCORE UPDATES IN HINDI

मेलबर्न. एशेज सीरीज के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का पहला दिन पूरी तरह से मेजबान ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। सीरीज में 3-0 से आगे चल रही ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 6 विकेट पर 226 रन के स्कोर तक सीमित रखा। केविन पीटरसन 67 रन बनाकर टिम ब्रेसनन (1 रन) के साथ नाबाद रहे।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-australia-vs-england-melbourne-test-day-1-score-update-in-hindi-4476038-PHO.html
 
 
रेयान हैरिस ने 32 रन के खर्च पर 2 जो रूट (24) और इयान बेल (27) को आउट किया। मिचेल जॉनसन ने भी 59 रन के खर्च पर बेन स्टोक्स (14) और जॉनी बेयरस्टो (10) के विकेट झटके। कप्तान एलिस्टर कुक (27) को पीटर सिडल ने चलता किया, तो दूसरे ओपनर कारबैरी (38) को शेन वाटसन ने क्लीन बोल्ड किया।
 
एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले के पहले दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रिकॉर्ड 91,092 दर्शक मैच देखने पहुंचे। 
 
मेजबान ऑस्ट्रेलिया को एक और सफलता मिल सकती थी, लेकिन जॉर्ज बैली ने पीटरसन का आसान कैच टपकाकर उन्हें जीवनदान दे दिया। उसका फायदा उठाते हुए पीटरसन 67 रन बनाकर नाबाद रहे।
 

Thursday, December 19, 2013

INDIA VS SOUTH AFRICA SCORE NEWS IN HINDI

जोहानिसबर्ग. साउथ अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ पर एक बार फिर जहीर खान हावी दिखे। इंडियन फास्ट बॉलर के फेवरेट शिकार रहे स्मिथ उनकी एक गेंद पर घायल हो गए।
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-zaheer-khan-injures-graeme-smith-in-johannesburg-test-4469241-PHO.html
 
 
वांडरर्स के ऐतिहासिक मैदान पर हो रहे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन यह घटना हुई। साउथ अफ्रीकी पारी के पांचवें ओवर में जहीर खान की रफ्तारभरी गेंद से ग्रीम स्मिथ चोटग्रस्त हो गए। जहीर की गेंद को डिफेंड करने की कोशिश में वे चूक गए। गेंद उनके दाहिने घुटने पर लगी और वे दर्द से कराह उठे। टीम का फिजियो तुरंत मैदान पर आया और उन्हें प्रथम उपचार दिया। चोट के बावजूद वे खेलते रहे।
 
सिर्फ जहीर ही नहीं, मोहम्मद शमी की रफ्तार भी प्रोटीज कप्तान को रास नहीं आई। उनके बाउंसरों ने स्मिथ को काफी परेशान किया। 
 

Tuesday, December 17, 2013

DEBUT OF AB DE VILLIERS AND DALE STEYN NEWS IN HINDI

खेल डेस्क. दक्षिण अफ्रीका और टीम इंडिया के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबला का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 18 दिसंबर को दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा। 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-debut-of-ab-de-villiers-and-dale-steyn-4467039-PHO.html
वनडे सीरीज जीत चुकी प्रोटीज को टेस्ट सीरीज में हॉट फेवरेट माना जा रहा है और हो भी क्यों न आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में फिलहाल साउथ अफ्रीका नंबर वन पर है और वह टीम इंडिया के खिलाफ अपने ही घर में जो खेल रहा है। 
टीम इंडिया से पार पाने को तैयार साउथ अफ्रीका की टीम के लिए आज आज (17 दिसंबर) का दिन बेहद खास है। आज के दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम को दो ऐसे स्टार मिले थे जो अब अपनी फील्ड में नंबर वन हैं। अब नंबर वन टीम के ये दोनों ही नंबर वन खिलाड़ी टेस्ट सीरीज में धोनी ब्रिगेड के भी दुश्मन नंबर वन बने हुए हैं।

Monday, December 16, 2013

Cristiano Ronaldo Lionel Messi Nominated For Ballon D’Or Award: news in hindi


पेरिस. लियोनल मैसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को इस साल के बैलन द ऑर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। फुटबॉल की विश्व संचालन संस्था फीफा और प्रायोजक फ्रांस फुटबॉल मैगजीन ने इसकी जानकारी दी। बार्सिलोना के फॉरवर्ड मैसी चार बार यह खिताब जीत चुके हैं लेकिन इस साल चोटिल होने के कारण वह इसके प्रबल दावेदार नहीं हैं। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-OTH-FOO-cristiano-ronaldo-lionel-messi-nominated-for-ballon-dor-award-4460730-NOR.html
 
फुटबॉल की एक बेवसाइट के अनुसार फ्रांस के विंगर रिबेरी उस बायर्न म्यूनिख टीम में शामिल थे जिसने चैंपियंस लीग, जर्मनी खिताब और जर्मनी कप तथा यूरोपीय सुपरकप जीता था। रियल मैड्रिड के पुर्तगाली स्ट्राइकर रोनाल्डो ने 2008 बैलन द ऑर पुरस्कार जीता था और वह इस बार यह खिताब जीतने के दावेदार लग रहे हैं। यह पुरस्कार 13 जनवरी को ज्यूरिख में दिया जाएगा।
 

Friday, December 13, 2013

CHETASWAR PUJARA WINS AT ICC ANNUAL AWARDS 2013

दुबई. आईसीसी ने अपने सबसे स्पेशल अवार्ड्स की घोषणा कर दी है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पीपुल्स च्वाइस अवार्ड विनर बनने के बाद अब युवा बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बाजी मारी है। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-cheteshwar-pujara-wins-at-icc-annual-awards-2013-4463150-PHO.html
 
 
पुजारा को आईसीसी सालाना अवार्ड्स में 'इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को सर्वश्रेष्ठ अवार्ड 'ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर' घोषित किया गया।
 
गत 3 दिसंबर को घोषित हुई साल की बेस्ट टेस्ट और वनडे टीम में भी क्लार्क का नाम शामिल था। 
 
आईसीसी हर साल दुनियाभर के क्रिकेटरों को सम्मानित करता है। इस सालाना अवार्ड्स फंक्शन में 11 विभिन्न कैटेगरी में खिलाड़ियों को अवार्ड दिए जाते हैं।
 

Wednesday, December 11, 2013

Footballer Alex Morgan Engaged

न्यूयॉर्क. अमेरिका की स्टार फुटबॉलर एलेक्स मॉर्गन ने करोड़ों दिल तोड़ते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड सर्वांडो कार्रास्को से सगाई रचा ली। सर्वांडो भी अमेरिकन फुटबॉलर हैं।
 
2012 के लंदन ओलिंपिक में अमेरिका को गोल्ड मेडल जिताने में अहम रोल निभाने वाली मॉर्गन युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं। ट्विटर पर उनके इस फैसले पर फैन्स ने अपना दुख जाहिर किया है।
 
2013 शादी का साल बनता दिख रहा है। इंडिया से लेकर अमेरिका, पाकिस्तान और श्रीलंका तक के एथलीट्स इस साल इस पवित्र रिश्ते में बंधे। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-footballer-alex-morgan-engaged-4460965-PHO.html