मेलबर्न. एशेज सीरीज के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का पहला दिन
पूरी तरह से मेजबान ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। सीरीज में 3-0 से आगे चल रही
ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दिन का खेल खत्म होने तक
मेजबान गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 6 विकेट पर 226 रन के स्कोर तक सीमित रखा।
केविन पीटरसन 67 रन बनाकर टिम ब्रेसनन (1 रन) के साथ नाबाद रहे।
रेयान हैरिस ने 32 रन के खर्च पर 2 जो रूट (24) और इयान बेल (27) को
आउट किया। मिचेल जॉनसन ने भी 59 रन के खर्च पर बेन स्टोक्स (14) और जॉनी
बेयरस्टो (10) के विकेट झटके। कप्तान एलिस्टर कुक (27) को पीटर सिडल ने
चलता किया, तो दूसरे ओपनर कारबैरी (38) को शेन वाटसन ने क्लीन बोल्ड किया।
एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले के पहले दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रिकॉर्ड 91,092 दर्शक मैच देखने पहुंचे।
मेजबान ऑस्ट्रेलिया को एक और सफलता मिल सकती थी, लेकिन जॉर्ज बैली ने
पीटरसन का आसान कैच टपकाकर उन्हें जीवनदान दे दिया। उसका फायदा उठाते हुए
पीटरसन 67 रन बनाकर नाबाद रहे।






0 comments:
Post a Comment