खेल डेस्क. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के बिना अपने टेस्ट
सफर का आगाज टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में किया। टेस्ट की नंबर 1 टीम
साउथ अफ्रीका को उसी के घरेलू मैदान पर धोनी ब्रिगेड ने मैच ड्रा करवाने पर
मजबूर किया। जोहानिसबर्ग के वांडरर्स मैदान पर टीम इंडिया ने एक ड्रा मैच
को भी रोमांचक बना दिया। इस मैच को ड्रा करवाकर भी टीम इंडिया को
मनोवैज्ञानिक जीत मिली। इस जीत के हीरो रहे स्टार बैट्समैन विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा।
वांडरर्स टेस्ट में विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन से यह विश्वास
दिलाया कि टीम को जल्द ही एक नया सचिन तेंडुलकर मिल जाएगा। सिर्फ इस टेस्ट
मैच ही नहीं, पूरे साल उन्होंने कुछ न कुछ ऐसा किया जिसने टीम को नए हीरो
मिलने के संकेत दिए।






0 comments:
Post a Comment