Friday, December 27, 2013

ENGLAND VS AUSTRALIA ASHES SERIES MELBOURNE TEST DAY 2 SCORECARD IN HINDI.

मेलबर्न. जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की रफ्तार-जोड़ी ने इंग्लैंड टीम की एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में जबरदस्त वापसी करवा दी। मैच के पहले दिन इंग्लैंड के 6 विकेट 226 रन के स्कोर पर गिराने के बाद मेजबान टीम मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन अगले दिन पासा पलट गया। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-england-vs-australia-ashes-series-melbourne-test-day-2-scorecard-in-hindi-4476956-PHO.html
 
 
दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने कुल 164 रन के स्कोर पर अपने 9 विकेट गंवा दिए। विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन 43 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड द्वारा पहली पारी में बनाए 255 रन के स्कोर से 91 रन पीछे है और उसका कुल 1 विकेट सुरक्षित है।
 
दूसरे दिन का खेल रोमांचक अंदाज में शुरू हुआ। पहले दिन के स्कोर में कुल 29 रन का इजाफा कर इंग्लैंड की पहली पारी 255 के स्कोर पर सिमट गई। केविन पीटरसन ने सर्वाधिक 71 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल जॉनसन ने 63 रन के खर्च पर 5 विकेट झटके। रेयान हैरिस को 2 विकेट मिले। पीटर सिडल, नाथन लियॉन और शेन वाटसन ने 1-1 बल्लेबाज को चलता किया।
 

0 comments:

Post a Comment