सिडनी. रिवर्स एशेज सीरीज के आखिरी मुकाबले का आगाज धुआंधार
अंदाज में हुआ। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन
मेजबान ऑस्ट्रेलिया 326 रन बनाकर ऑलआउट हुई। स्टंप्स तक इंग्लैंड ने भी
ओपनर माइकल कारबैरी का विकेट गंवाते हुए 8 रन बनाए।
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला
किया था। बेन स्टोक्स ने अपने कप्तान के फैसले का मान रखते हुए 99 रन के
खर्च पर 6 विकेट चटकाए। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 65 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं
जेम्स एंडरसन व युवा स्पिनर स्कॉट बॉर्थविक ने 1-1 बल्लेबाज को आउट किया।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 326 रन पर ऑलआउट जरूर हुई, लेकिन स्टीव
स्मिथ (115) और विकेटकीपर ब्रैड हैडिन (75) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को
मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इन दोनों कंगारू धुरंधरों की बैटिंग के आगे
स्टोक्स के 6 विकेट की चमक फीकी पड़ गई।
यही नहीं, स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलियन स्टार मिचेल जॉनसन ने 1 विकेट चटकाकर मेजबान की स्थिति मजबूत कर दी।






0 comments:
Post a Comment