खेल डेस्क। आइपीएल की शुरुआत से ही बड़े-बड़े विदेशी खिलाड़ी
टीमों का हिस्सा बनें, जिन्होंने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को खूब रोमांचित
किया है। पर इस बार हो सकता है कि हम एक ऐसा इंटरटेनर देखें, जिसके सामने
बाकियों की चमक फीकी पड़ जाए। यह खिलाड़ी ना सिर्फ तूफानी बल्लेबाजी करता
है, बल्कि शानदार गेंदबाजी कराने में भी माहिर है।
जी हां, हम बात कर रहे हैं एक ऐसे कीवी खिलाड़ी की जिसने मौजूदा सीरीज
में टीम इंडिया को परेशान कर रखा है। आइपीएल सीजन-7 के लिए कुछ खिलाड़ियों
की नीलामी 12 और 13 फरवरी को होगी। जिसमें हो सकता है यह खिलाड़ी आइपीएल
सीजन-7 का सबसे महंगा खिलाड़ी साबित हो।
इस कीवी खिलाड़ी ने साल 2014 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में किया। इस
खिलाड़ी ने साल के पहले दिन ही शाहिद आफरीदी का सबसे तेज शतक लगाने का
रिकॉर्ड भी तोड़ डाला, और अब टीम इंडिया के लिए सरदर्द बना हुआ है।






0 comments:
Post a Comment