नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल के 7वें सीजन के
लिए अपने कप्तान विराट कोहली, स्टार विकेटकीपर एबी डिविलियर्स और धुआंधार
ऑलराउंडर क्रिस गेल को प्लेयर्स ऑक्शन से पहले बरकरार रखा है।
साथ ही फ्रेंचाइजी ने यह भी साफ किया कि इस सीजन वेटरन कीवी स्टार
डेनियल वेटोरी टीम के प्रमुख कोच व साउथ अफ्रीकी दिग्गज एलन डॉनल्ड बॉलिंग
कोच के रोल में रहेंगे।
आईपीएल-7 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 फरवरी को होगी। उससे पहले
सभी फ्रेंचाइजियों को अपने सुरक्षित खिलाड़ियों की सूचि 10 जनवरी तक
गवर्निंग काउंसिल के पास सबमिट करनी थी।
एक टीम अधिकतम पांच खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रख सकती है। सभी 8
टीमों को मिलकर 28 खिलाड़ियों को टीम में यथावत रखना है। इस नियम के
मुताबिक सभी टीमों ने अपनी रणनीति बनाई है।






0 comments:
Post a Comment