मेलबर्न. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर बिग बैश लीग की फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर ने खेलने के लिए अप्रोच किया, लेकिन सचिन इस बात के लिए राजी नहीं हुए।
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के मुताबिक मास्टर ब्लास्ट को सिडनी थंडर के
द्वारा आकर्षक पैकेज ऑफर किया गया था। सिडनी थंडर पिछले 25 महीनों में खेले
गए कुल 19 मैचों में से सिर्फ एक ही मैच जीत सकी है, ऐसे में उन्हें सचिन
जैसे किसी स्टार प्लेयर की जरूरत है।
सिडनी थंडर में इस समय माइक हसी और ऑस्ट्रेलिया को एशेज में जीत
दिलाने वाले माइकल क्लार्क पहले से ही शामिल हैं। इंडिया का कोई भी
क्रिकेटर बिग बैश लीग से जुड़ा नहीं है। एशियाई मूल के तिलकरत्ने दिलशान और
पाकिस्तान के कई सितारे इस लीग में सक्रिय हैं।
सचिन ने पिछले साल नवंबर में क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था।






0 comments:
Post a Comment