मुंबई. टीम इंडिया के पूर्व वीरेंद्र सहवाग वापसी के लिए बेताब
हैं। अपना फॉर्म सुधारने के लिए वे क्रिकेट खेलने का कोई मौका नहीं छोड़
रहे। आईपीएल सीजन से पहले खुद को तैयार करने के लिए वे डी वाय पाटिल टी-20 कप में कॉम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल की ओर से उतरे हैं।
बुधवार शाम हुए मुकाबले में सहवाग ने ताबड़तोड़ फॉर्म दिखाते हुए कुल
20 गेंदों में 48 रन बनाए। जैसे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में रविंद्र
जडेजा ने मैच टाई करवाया था, कुछ वैसे ही उनकी इसी तेज-तर्रार पारी ने उनकी
टीम को मैच टाई करवाने में मदद की।
ग्रुप सी मुकाबले में उन्होंने मुंबई कस्टम्स टीम के के खिलाफ मुकाबले
में पहले ही ओवर में 15 रन बना लिए थे। मैच के तीसरे ओवर में आदित्य धूमल
की गेंदबाजी पर उन्होंने 18 रन बनाए। चौथा ओवर खत्म होते-होते वीरू ने कुल
20 गेंदों में 48 रन बना लिए थे। उसके बाद उनका ध्यान टूट गया। उन्हें
अल्पेश रामजानी ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन रवाना किया।






0 comments:
Post a Comment