Thursday, January 16, 2014

AUSTRALIAN OPEN 2014 LATEST SPORTS NEWS IN HINDI.

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में गर्मी कहर बरपा रही है। पारा हर दिन 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। इसके बावजूद साल के पहले टेनिस ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में चैंपियन खिलाड़ी खुद को बेस्ट साबित करने के लिए कोर्ट पर डटे हैं।

http://www.bhaskar.com/article/SPO-OTH-KHE-australian-open-2014-best-pics-till-day-4-4494752-PHO.html


मारिया शारापोवा से लेकर सेरेना विलियम्स और विक्टोरिया अजारेंका तक, रॉजर फेडरर से राफेल नडाल तक सभी चैंपियन अपने-अपने मैच जीतकर आगे के राउंड्स में एंट्री कर रहे हैं। कैरोलीन वोज्नियाकी जैसे युवा, जिन्होंने अबतक एक भी ग्रैंड स्लैम नहीं जीता, वे भी अपना पूरा दमखम दिखा रहे हैं।
कड़े मुकाबले के बाद जब जीत मिलती है तो उसकी खुशी भी भरपूर होती है। ऐसे में खिलाड़ी गर्मी और सर्दी का अंतर भूल जाते हैं। हम आपको दिखा रहे हैं अबतक ऑस्ट्रेलियन ओपन में हुए कुछ ऐसे पलों की तस्वीरें जो खिलाड़ियों के इसी जज्बे को बखूबी बयां कर गए।

0 comments:

Post a Comment