Friday, November 15, 2013

Sachin Tendulkar Farewell Test Match Day 2 Latest News Photos



विदाई मैच के दूसरे दिन (लाइव स्कोर) सचिन तेंडुलकर शतक लगाने से चूक गए। सचिन 74 रन पर आउट हुए। उन्हें नरसिंह देवनारायण की गेंद पर वेस् इंडीज के कप्तान डेरेन सैमी ने कैप लिया। खास बात यह रही कि सचिन के आउट होने के बाद विपक्षी टीम ने विकेट लेने का जश् नहीं मनाया। आमतौर पर फील्डिंग करने वाली टीम बैट्समैन के आउट होने के बाद मैदान पर जश् मनाती है। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाडियों ने ऐसा नहीं किया। इस पर, टीम इंडिया के रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर वेस्टंडीज के कप्तान डेरेन सैमी सहित पूरी विपक्षी टीम का शुक्रिया अदा किया है। सचिन से शतक की उम्मीद लगाए उनके फैंस हालांकि निराश जरूर हुए लेकिन उनके पिच से पैवेलियन लौटते वक् समूचा स्टेडियम उठ खड़ा हुआ और मास्टर ब्लास्टर के सम्मान में जमकर तालियां बजाईं।

www.bhaskar.com/sports/


सचिन के आउट होने पर उनके फैंस पारी को घोषित कर फिर से सचिन से बैटिंग कराने की मांग करने लगे। यह मांग ट्विटर पर तेजी से उठी। सचिन के फैंस की इस मांग पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी टिप्पणी की है। बच्चन ने ट्वीट किया, 'मैं अभी देश से बाहर हूं और क्रिकेट से जुड़ी जानकारी इंटरनेट के जरिये हासिल कर रहा हूं। सचिन के आउट होने की खबर पढ़कर दिल भर आया। इसके बाद पारी घोषित किए जाने के अनुरोध वाले ट्विट्स पर नजर गई। मेरा मानना है कि भारतीयों का दिमाग दुनिया में सबसे ज्यादा आविष्कारी है।...पारी घोषित कर सचिन को फिर से बैटिंग का मौका दो...बिल्कुल देसी...!'


0 comments:

Post a Comment