Tuesday, November 26, 2013

इशांत पर मेहरबान होकर चयनकर्ताओं ने 6 होनहार खिलाड़ियों के साथ की नाइंसाफी, उठे चार सवाल

खेल डेस्क. साउथ अफ्रीका टूर के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया। टीम कुछ वैसी ही रही जैसी कि उम्मीद थी, बिल्‍कुल आईपीएल के सितारों से भरी हुई। गौतम गंभीर जहां 2 सेंचुरी और हाफ सेंचुरी लगाकर भी बाहर रह गए, वहीं इशांत शर्मा महज 1 मैच में 9 विकेट लेकर टीम में वापस आ गए।
 
http://www.bhaskar.com/article-ht/SPO-CRI-CRO-ishant-sharma-gets-favour-over-gautam-gambhir-4444940-PHO.html
 
 
टीम में रिजर्व बैट्समैन के तौर पर सुपरफ्लॉप अंबाती रायडू को शामिल किया गया है। रायडू से ज्यादा रन बनाने वाले कई युवा रणजी क्रिकेट में खेल रहे हैं। यदि अनुभव की ही बात की जाए तो एस बद्रीनाथ तक उनसे बेहतर हैं।
 
 
टीम में यदि कोई सुकून देने वाला चेहरा है तो वह हैं अनुभवी जहीर खान। उन्हें वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में सेलेक्टर्स ने मैच प्रैक्टिस का मौका नहीं दिया, लेकिन विदेशी टूर पर उन्हें छोड़ने का रिस्क वे नहीं ले पाए। 
 
सेलेक्टर्स की इस दिखावटी टीम इंडिया ने प्रशंसकों के मन में कई सवाल खड़े किए हैं। साथ ही वे युवा खिलाड़ी भी निराश हैं, जो पिछले दो सीजन से लगातार घरेलू क्रिकेट में जूते घिस रहे हैं।
 

0 comments:

Post a Comment