नई दिल्ली. बीसीसीआई प्रमुख एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन पर आईपीएल
फिक्सिंग केस में शिकंजा कसता नजर आ रहा है। जस्टिस मुकुल मुदगल की अगुवाई
वाली जांच समिति ने चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े गुरुनाथ मयप्पन और
राजस्थान रॉयल्स के मालिक राज कुंद्रा के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों
की जांच रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की है। 4000 से ज्यादा पेजों की
रिपोर्ट में यह बताया गया है कि मयप्पन टीम की खुफिया जानकारी सटोरियों को
देते थे। रिपोर्ट में कुंद्रा की भूमिका की गहन जांच की भी जरूरत बताई गई
है।
...तो खत्म होंगी चेन्नई और राजस्थान की टीमें
मुदगल समिति की रिपोर्ट चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स टीम के
भविष्य पर गहरा असर डाल सकती है। इस आधार पर अंतिम तौर पर मयप्पन और
कुंद्रा दोषी पाए गए तो दोनों टीमें आईपीएल से हट जाएंगी।
जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है कि मयप्पन
फिक्सिंग में लिप्त थे। खिलाड़ियों, पत्रकारों और आईपीएल से जुड़े
अधिकारियों द्वारा दिए बयानों के आधार पर बनी इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया
है कि राजस्थान टीम के मालिक राज कुंद्रा पर गहन जांच की जरूरत है।






0 comments:
Post a Comment