कोलकाता. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली
को बंगाल इंजीनियरिंग ऐंड साइंस यूनिवर्सिटी (शिबपुर) ने डॉक्टरेट की मानद
उपाधि प्रदान की। संस्थान का यह आखिरी दीक्षांत समारोह था। अब इसका नाम
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नॉलॉजी होने जा रहा है।
यूनिवर्सिटी के कुलपति और बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन ने उन्हें
यह उपाधि प्रदान की। गांगुली ने इस मौके पर कहा कि उनके लिए यह पहला सम्मान
नहीं है, लेकिन सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि यह उन्हें अपने राज्य से मिला
है। कहा, "मैंने कभी सोचा नहीं था कि इस मुकाम तक पहुंच सकूंगा कि यह सम्मान मिलेगा।" यह पहला मौका नहीं जब किसी खिलाड़ी को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित
किया गया है। खुद गांगुली भी इससे पहले यह सम्मान पा चुके हैं। टीम इंडिया
के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कई दिग्गज खिलाड़ी खेल में योगदान के लिए मानद उपाधि पा चुके हैं
Read more at: www.bhaskar.com





0 comments:
Post a Comment