Thursday, February 27, 2014

VIRAT KOHLI AT ASIA CUP 2014, SPORTS NEWS IN HINDI

फातुल्लाह। एशिया कप में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतकीय पारी से कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। बुधवार को भारत ने एशिया कप टूर्नामेंट में मेजबान बांग्लादेश को एक ओवर शेष रहते 6 विकेट से पराजित कर विजयी शुरुआत की। 
 
http://www.bhaskar.com/article/SPO-CRI-CRO-asia-cup-2014-news-in-hindi-virat-kohli-4534373-PHO.html
 
 
कोहली सबसे सफल बल्लेबाज 
 
लक्ष्य का पीछा करते हुए सैकड़ा लगाने वाले कोहली सबसे सफल बल्लेबाज बन गए हैं। बुधवार को 136 रन की पारी के साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए यह विराट का 12वां शतक था। उन्होंने प्रति 6 पारियों में एक शतक लगाया है और इस मामले में वे पाकिस्तान के सईद अनवर 11 पारियों में एक, सचिन तेंडुलकर 14 पारियों में एक को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने के मामले में तेंडुलकर सबसे आगे हैं, उन्होंने 14 शतक लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाए और उन मैचों में टीम को फतह हासिल हुई, जबकि कुल 17 बार ऐसा हुआ है कि तेंडुलकर के सैकड़ा जड़ने पर टीम इंडिया को जीत हासिल हुई।

0 comments:

Post a Comment