खेल डेस्क. टी-20 वर्ल्ड कप के एक अहम मुकाबले में श्रीलंका ने
न्यूजीलैंड को 59 रनों से पराजित करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। इस
मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में
सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए।
जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 15.3 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 60 रन
ही बना सकी। इस जीत के हीरो लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ रहे। उन्होंने
3.3 ओवर में तीन रन देकर पांच विकेट झटके। इसमें दो मेडन ओवर शामिल हैं।
रंगना के अलावा दो विकेट सेनानायके ने अपने नाम किए।





0 comments:
Post a Comment