Saturday, September 21, 2013

आईपीएल चैंपियन मुंबई पर राजस्थान की शाही जीत, मलिक-संजू बने हीरो

आईपीएल चैंपियन मुंबई पर राजस्थान की शाही जीत, मलिक-संजू बने हीरो
जयपुर। मैन ऑफ द मैच विक्रमजीत मलिक की शानदार गेंदबाजी (24/3) और संजू सैमसन की अर्धशतकीय पारी (54 रन) की बदौलत राजस्थान ने चैंपियंस लीग टी-20 के मुख्य दौर के पहले मुकाबले में आईपीएल चैंपियन मुंबई को सात विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने मुंबई से मिले 143 रनों के लक्ष्य को 2 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। शेन वॉटसन और स्टुअर्ट बिनी ने भी 27-27 रनों की नाबाद पारियां खेलीं। 
 
हालाकि लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरुआत खराब रही। राजस्थान को दूसरे ओवर में पहला झटका देते हुए कॉल्टर नाइल ने राहुल द्रविड़ को केवल एक रन के निजी स्कोर पर पोलार्ड के हाथों लपकवा दिया।
 
इसके बाद आंजिक्य रहाने और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की राह पर ला दिया। रहाने 33 बनाकर रिषी धवन का शिकार हुए वहीं संजू ने एक बार फिर अपना टैलेंट दिखाते हुए 54 रनों की बेजोड़ पारी खेली।

Wednesday, September 18, 2013

धमाकेदार शतक जड़ युवी ने ठोका वापसी का दावा, पहले मुकाबले में इंडीज ए चित

धमाकेदार शतक जड़ युवी ने ठोका वापसी का दावा, पहले मुकाबले में इंडीज ए चित
चैंपियंस ट्रॉफी और वेस्टइंडीज में खेली गई ट्राई नेशन सीरीज में टीम से बाहर किए गए सिक्सर किंग युवराज ने एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी का दावा ठोक दिया है। इंडीज ए के खिलाफ भारत की ए टीम की कप्तानी कर रहे युवराज ने धमाकेदार शतक जड़ते हुए अपना दम दिखा दिया। 
 
बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में युवराज ने 123 रनों की धमाकेदार पारी खेली। युवी की इस पारी की बदौलत इंडिया ए ने इंडीज ए को 77 रनों से हरा दिया।
 
बारिश के कारण देर से शुरू हुए मुकाबले में इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 42  ओवर्स में 312 रन बनाए और फिर इंडीज की टीम को 39.1 ओवर्स में 235 रनों पर ही समेट दिया। 
 
कप्तानी पारी खेलते हुए युवी ने महज 89 गेंदों पर आठ चौकों और सात गगनभेदी छक्कों की मदद से शतक बनाया। युवी के अलावा युसूफ पठान ने भी केवल 32 गेंदों पर 70 की विस्फोटक पारी खेली, वहीं पंजाब के युवा बल्लेबाज मनदीप सिंह ने बेहतरीन 67 रन बनाए।

Tuesday, September 17, 2013

22 की उम्र में ये पाकिस्तानी था खास... वनडे से टेस्ट रिकॉर्ड्स तक लगाई आग


22 की उम्र में ये पाकिस्तानी था खास... वनडे से टेस्ट रिकॉर्ड्स तक लगाई आग
खेल डेस्क. इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज बेन स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे में पांच विकेट चटकाकर अपना दम दिखा दिया। 22 साल की उम्र में यह कारनामा करने वाले वे इंग्लैंड के तीसरे गेंदबाज हैं।
 
क्रिकेट वर्ल्ड में 22 की उम्र काफी अहम मानी जाती है। इस उम्र में खिलाड़ी अपने टैलेंट को बेहतर कर इस खेल में अपना करियर लंबा करने की कोशिशों में लगे रहते हैं। इस कच्ची उम्र में अपनी खास पहचान बनाना काफी मुश्किल होता है। स्टोक्स ने करियर के 10वें मैच में 5 विकेट चटकाकर अपने ब्राइट फ्यूचर की ओर इशारा कर दिया।
क्या आप जानते हैं 22 या उससे कम की उम्र में किस गेंदबाज ने झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट? इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं। जवाब हमारे पड़ोस में ही मौजूद है।
 पाकिस्तान के जांबाज गेंदबाज वकार यूनिस ने 22 की उम्र में कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए थे, जिनसे क्रिकेट वर्ल्ड में तहलका मच गया।

Monday, September 16, 2013

रोहित को करनी होगी धोनी की बराबरी, तब होगी सचिन की इच्छा पूरी

रोहित को करनी होगी धोनी की बराबरी, तब होगी सचिन की इच्छा पूरी
17 सितंबर से चैंपियंस लीग टी-20 के क्वालीफाई मुकाबले शुरू हो रहे हैं। चार टीमों के बीच होने वाले इन मुकाबलों के आधार पर दो टीमें 21 तारीख से होने वाले फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। 
 
आईपीएल-6 की विजेता मुंबई इंडियंस के लिए इस बार चैंपियंस लीग कुछ अलग ही मायने रखती है क्योंकि आइकन प्लेयर सचिन तेंडुलकर इस बार आखिरी बार मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। 
 
ऐसे में रोहित शर्मा की अगुआई में पूरी टीम सचिन को जीत के साथ यादगार विदाई देना चाहती है लेकिन इस यादगार विदाई के लिए रोहित को एक अनोखा कारनामा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी करनी होगी।

Friday, September 13, 2013

गुस्सैल रवैया और पैसा कमाने की चाह... इन्होंने बिगाड़ा श्रीसंथ का हाल?

गुस्सैल रवैया और पैसा कमाने की चाह... इन्होंने बिगाड़ा श्रीसंथ का हाल?Sports News
खेल डेस्क. कभी टीम इंडिया की शान रहे तेज गेंदबाज श्रीसंथ पर ताउम्र प्रतिबंध लग चुका है। बीसीसीआई ने आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में कार्रवाई करते हुए उस कांड में पकड़े गए सभी खिलाड़ियों पर लाइफटाइम बैन लगा दिया है। 
 
इसी साल आईपीएल के दौरान स्पॉट फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था। राजस्थान रॉयल्स टीम जो टूर्नामेंट में फेयर प्ले अवार्ड की होड़ में टॉप पर थी, उसी टीम के तीन खिलाड़ी प्रशंसकों के जज्बातों के साथ खिलवाड़ करते हुए पकड़ाए। रॉकस्टार इमेज वाले श्रीसंथ, हरियाणा के अजित चंडिला और अंकित चव्हाण की सटोरियों के साथ बातचीत जब पुलिस ने रिकॉर्ड कर मीडिया में सार्वजनिक की, तो खेल के पीछे के खेल का पर्दाफाश हो गया।
 

Thursday, September 12, 2013

फिर गरजा राजस्थानी स्टार... बैट और गेंद दोनों से बजाया कीवी टीम का बैंड

फिर गरजा राजस्थानी स्टार... बैट और गेंद दोनों से बजाया कीवी टीम का बैंड
विशाखापट्टनम. राजस्थानी स्टार अशोक मेनारिया के ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर इंडिया-ए टीम ने न्यूजीलैंड ए टीम को तीसरे और फाइनल वनडे में 2 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही इंडिया ए ने यह अनऑफीशियल वनडे सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया।
फाइनल मुकाबले में इंडिया-ए के कप्तान उन्मुक्त चंद ने टॉस जीतकर मेहमान कीवी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 9 विकेट पर 290 रन का स्कोर खड़ा किया। मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अशोक मेनारिया (69) और केदार जाधव (57) के अर्धशतकों के दम पर मेजबान इंडिया ने 291 रन का टार्गेट चार गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया।