शारजाह. भारत
ने अंडर-19 विश्व कप में अपने अंतिम मुकाबले में वेस्ट इंडीज को 46 रन से
पराजित करते हुए पांचवां स्थान हासिल कर लिया। शारजाह में हुए इस मुकाबले
में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मैन ऑफ द मैच
विकेट कीपर बल्लेबाज अंकुश बैंस, संजू सैमसन श्रेयश अय्यर की अर्धशतकीय
पारी की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 340 रन का स्कोर बनाए। जवाब में
वेस्टइंडीज टी. चंद्रपॉल (112) की शतकीय पारी के बावजूद 8 विकेट खोकर 294
रन ही बना सकी। इस प्रकार भारत को वेस्ट इंडीज के खिलाफ 46 रन से जीत
मिली। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक
मार्च को खेला जाएगा।

Read more at: http://www.bhaskar.com/sports/
Read more at: http://www.bhaskar.com/sports/







