लौते स्टार स्ट्राइकर थॉमस मुलर के इकगोल की मदद से जर्मनी ने
फुटबाल वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मैच में अमेरिका को 1-0 से हरा दिया।
इस जीत की बदौलत जर्मनी ने ग्रुप-जी में शीर्ष स्थान हासिल किया। मुलर ने
मैच के 55वें मिनट में गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ। जर्मनी के तीन मैच
में सात अंक रहे
अमेरिका को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वह ग्रुप-जी
से नॉकआउट में जगह बनाने वाली दूसरी टीम रही। अमेरिका और पुर्तगाल के समान
4-4 अंक रहे, लेकिन गोल अंतर में बेहतर होने के कारण अमेरिकी टीम अगले दौर
में पहुंची।





0 comments:
Post a Comment