Monday, June 30, 2014

FIFA WC: पेनल्टी शूटआउट में यूनान को हरा कोस्टा रिका क्वार्टर फाइनल में

गोलकीपर किलोर नेवास के शानदार बचाव और अपने खिलाड़ियों के सटीक निशाने की बदौलत कोस्टा रिका ने पेनल्टी शूटआउट में ग्रीस को 5-3 (1-1) से हरा दिया। इस जीत की बदौलत कोस्टा रिका ने 20वें फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में खेलने के लिए क्वालिफाई कर लिया।
FIFA WC: पेनल्टी शूटआउट में यूनान को हरा कोस्टा रिका क्वार्टर फाइनल में
निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी रहने के बाद मैच का परिणाम पेनल्टी शूटआउट में निकला। कोस्टा रिका की ओर से सेल्सो बोर्गेस, ब्रायन रुईज, गिंचार्लो गोंजेनलेज, मिचेल उमाना और जोएल कैंपबेल ने गेंद जाल में उलझाने में सफलता हासिल की। जबकि कोंस्टेटिनस मित्रोग्लू, लेजारोस और जोस होलेबस ही गोल लगा सके।  आगे क्लिक कर देखें, मुकाबले की चुनिंदा तस्वीरें

Friday, June 27, 2014

मुलर के कमाल से जर्मनी ने अमेरिका को हराया, जीत के बाद भी पुर्तगाल वर्ल्‍ड कप से बाहर

लौते स्टार स्ट्राइकर थॉमस मुलर के इकगोल की मदद से जर्मनी ने फुटबाल वर्ल्ड कप के अपने आखिरी लीग मैच में अमेरिका को 1-0 से हरा दिया। इस जीत की बदौलत जर्मनी ने ग्रुप-जी में शीर्ष स्थान हासिल किया। मुलर ने मैच के 55वें मिनट में गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ। जर्मनी के तीन मैच में सात अंक रहे
मुलर के कमाल से जर्मनी ने अमेरिका को हराया, जीत के बाद भी पुर्तगाल वर्ल्‍ड कप से बाहर 
अमेरिका को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद वह ग्रुप-जी से नॉकआउट में जगह बनाने वाली दूसरी टीम रही। अमेरिका और पुर्तगाल के समान 4-4 अंक रहे, लेकिन गोल अंतर में बेहतर होने के कारण अमेरिकी टीम अगले दौर में पहुंची। 




Wednesday, June 25, 2014

मैसी ने फिर दिलाई अर्जेंटीना को जीत, चार गोल के साथ टॉप पर पहुंचे

20वें फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-एफ के अपने अंतिम लीग मुकाबले में अर्जेंटीना ने नाइजीरिया के खिलाफ 3-2 से धमाकेदार जीत दर्ज की। अर्जेंटीना अपने ग्रुप में 9 अंकों के साथ टॉप पर रहा। विजेता टीम की ओर से 24 जून को 27वां बर्थडे मनाने वाले कप्तान लियोनेल मैसी ने दो गोल किए। टूर्नामेंट में अब उनके गोलों की संख्या चार पहुंच चुकी है।
मैसी ने फिर दिलाई अर्जेंटीना को जीत, चार गोल के साथ टॉप पर पहुंचे 
अर्जेंटीना की यह अपने ग्रुप में लगातार तीसरी जीत है और वह नौ अंक लेकर शीर्ष पर रहा। नाइजीरिया को भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन ग्रुप एफ के एक अन्य मैच में बोस्निया-हर्जेगोविना की ईरान पर आगे क्लिक देखें, मुकाबले की चुनिंदा तस्वीरें...

Monday, June 23, 2014

वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को ऑस्‍ट्रेलिया में खेलने का न्‍योता, दिसंबर में जाएगी टीम

2015 में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का शेड्यूल व्यस्त होने वाला है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने उसे टेस्ट और वनडे मैचों की सीरीज के लिए आमंत्रित किया है।वर्ल्ड कप की तैयारी मजबूत करने के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट से पहले सभी दिग्गज टीमों के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने का फैसला किया है। इंडिया के अलावा वह साउथ अफ्रीका व इंग्लैंड के खिलाफ भी सीरीज खेलेगा।
वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को ऑस्‍ट्रेलिया में खेलने का न्‍योता, दिसंबर में जाएगी टीम
4 दिसंबर से 1 फरवरी के बीच ऑस्ट्रेलिया टूर पर भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके टेस्ट सीरीज के अलावा इंडिया एक ट्राइएंगुलर वनडे टूर्नामेंट में भी हिस्सा लेगी, जिसमें तीसरी टीम इंग्लैंड रहेगी।

Saturday, June 21, 2014

इनर वैलेंसिया का धमाकेदार प्रदर्शन, इक्वाडोर ने होंडुरस को दी शिकस्त

20वें फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-ई के एक मुकाबले में इक्वाडोर ने होंडुरस को 2-1 से पराजित कर दिया। विजेता इक्वाडोर की ओर से लगाया गया दोनों गोल स्टार खिलाड़ी इनर वैलेंसिया के नाम रहा। पराजित टीम के लिए इकलौता गोल कार्लो ने लगाया
इनर वैलेंसिया का धमाकेदार प्रदर्शन, इक्वाडोर ने होंडुरस को दी शिकस्त
पहले हाफ में इक्वाडोर के खिलाफ होंडुरस के खिलाड़ियों ने जबरदस्त शुरुआत की। पहले हाफ के 31वें मिनट में कोर्लो कोस्टली ने गेंद जाल में उलझा दिया। इस गोल की बदौलत होंडुरस ने इक्वाडोर के खिलाफ 1-0 की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली थी, लेकिन यह अधिक देर तक कायम नहीं रही।

Thursday, June 19, 2014

टेनिस कोर्ट पर ही किया प्रपोज, हां कहते ही चैम्पियन गर्लफ्रेंड संग की सगाई

. 18 जून नीदरलैंड की टेनिस स्टार मिचैला क्राजिसेक के लिए दोहरी खुशी का दिन रहा। उन्होंने 'टॉपसेल्फ ओपन' के पहले राउंड में बेहतरीन जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बनाई। वैसे तो WTA टूर्नामेंट का पहला राउंड जीतना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन उनके ब्वॉयफ्रेंड ने उसे सबसे खास बना दिया।
टेनिस कोर्ट पर ही किया प्रपोज, हां कहते ही चैम्पियन गर्लफ्रेंड संग की सगाई
मैच के बाद उसी टूर्नामेंट में खेल रहे मार्टिन एमरिच ने मिचैला को प्रपोज किया। पुरुष डबल्स वर्ग में खुद को स्थापित करने के प्रयास में जुटे एमरिच की आंखें नम थीं। वे शादी का प्रस्ताव रखते हुए बार-बार अपने आंसू पोछ रहे थे। आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखें, कैसे एमरिच ने मिचैला को प्रपोज किया। वीडियो भी देखें

Wednesday, June 18, 2014

FIFA WC : मैदान पर रोने लगे स्टार फुटबॉलर नेमार, हजारों दर्शक बने गवाह

20वें वर्ल्ड कप के एक ग्रुप मुकाबले में पांच बार की विजेता ब्राजील को खुद से कहीं कम रैंकिंग वाली मैक्सिको के खिलाफ बिना किसी गोल के ड्रॉ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। मुकाबले के शुरू होने से पहले बड़ी ही इमोशनल घटना घटी। नेमार को फुटबॉल मैदान में रोते देखा गया। इस घटना के गवाह स्टेडियम में उपस्थित लगभग 70 हजार दर्शक बने और विश्वभर में करोड़ों ने लाइव देखा।
FIFA WC : मैदान पर रोने लगे स्टार फुटबॉलर नेमार, हजारों दर्शक बने गवाह
इस वर्ल्ड कप में ब्राजील की 'उम्मीद' नेमार मुकाबले के शुरू होने से पहले लाइन-अप के समय काफी इमोशनल हो गए। डेली मेल के अनुसार, जब राष्ट्रगान गाया जा रहा था तो नेमार अपने आंसू पोछते नजर आए। यह घटना मैच को कवर करने के लिए लगाए गए कैमरों ने कैद किया। बताया जा रहा है  

Tuesday, June 17, 2014

टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा, रहाणे बिना खाता खोले आउट

टीम इंडिया को पहला झटका अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा। मैच की दूसरी ही गेंद पर मशरफे मोर्तजा ने उन्हें खाता खोलने का मौका दिए बगैर LBW जज करवाकर आउट किया।
LIVE: टीम इंडिया का पहला विकेट गिरा, रहाणे बिना खाता खोले आउट
 
ढाका. मीरपुर में हो रहे दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 5.2 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा और रॉबिन उथप्पा नाबाद हैं। 
 
बारिश के कारण मैच रोका गया है।

Monday, June 16, 2014

अर्जेंटीना की जीत में मैसी चमके, बोस्निया को शिकस्‍त दे किया विजयी आगाज

20वें फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप-एफ के एक मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक जोरदार प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना ने जीत से आगाज किया। अर्जेंटीना ने कप्तान लियोनेल मैसी के धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत बोस्निया-हर्ज़ेगोविना को 2-1 से पराजित किया। इससे पहले खेले गए अन्य मुकाबलों में फ्रांस ने होंडुरस को 3-1 से और स्विटजरलैंड ने इक्वाडोर को 2-1 से पराजित किया।

FIFA WC : अर्जेंटीना की जीत में मैसी चमके, बोस्निया को शिकस्‍त दे किया विजयी आगाज 
पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने आक्रामक शुरुआत की। खासकर लियोनेल मैसी की तेजी देखने लायक थी। पहले हाफ के तीसरे मिनट में ही वे गेंद लेकर गोल पोस्ट की ओर बढ़ रहे थे, इसी बीच बोस्निया के खिलाड़ी सैयद कोलसिनक से गेंद लगकर जाल में समा गई।

Tuesday, June 10, 2014

शेन वार्न का बंगला खरीद अब उसमें रहती हैं उनकी X-गर्लफ्रेंड लिज हर्ले

स्टार लेग स्पिनर शेन वार्न की एक्स-गर्लफ्रेंड एलिजाबेथ हर्ले 10 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। हालांकि, हर्ले और वार्न अलग हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच का कनेक्शन अब भी बरकरार है।

शेन वार्न का बंगला खरीद अब उसमें रहती हैं उनकी X-गर्लफ्रेंड लिज हर्ले
लिज हर्ले लंदन के हियरफोर्डशायर स्थित डॉडिंगटन हॉल में रहती हैं। यह आलीशान जॉर्जियन मेंशन लिज हर्ले ने शेन वार्न के साथ मिलकर खरीदा था। वार्न के साथ ब्रेकअप के बाद भी हर्ले उसी मेंशन में रहती हैं। उन्होंने वार्न का शेयर खरीद कर उसे अपने नाम कर लिया है।

Saturday, June 7, 2014

FIFA WC: रोनाल्डो से लेकर मैसी तक ऐसे उतारते हैं अपनी थकान, देखें तस्वीरें

फुटबॉल के महासमर फीफा वर्ल्ड कप के आगाज में कुछ ही दिन शेष हैं। 12 जून से समूची दुनिया फुटबॉल के रोमांच में डूब जाएगी। ब्राजील जैसे रंगीन देश में 32 फुटबॉल टीमें एक खिताब के लिए टकराएंगी। इस फीफा वर्ल्ड कप के मेजबान ब्राजील और फुटबॉल टीमों के बीच एक खास कनेक्शन भी है। कई खिलाड़ी ब्राजील को अपना फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन मानते हैं। समंदर किनारे खिलाड़ी अपने परिवार के साथ मौजमस्ती कर थकान उतारते हैं
FIFA WC: रोनाल्डो से लेकर मैसी तक ऐसे उतारते हैं अपनी थकान, देखें तस्वीरें
एक ओर जहां भारतीय ठंडी जगहों पर छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं, वहीं दूसरी तरफ इंटरनेशनल फुटबॉल के सितारे बर्फ से ज्यादा समंदर के किनारे को अपना फेवरेट मानते हैं। स्पेन के बीचों पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो से लियोनेल मैसी तक सभी सितारे छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं।
पिछले कुछ समय में दुबई भी फुटबॉलरों का हॉलिडे स्पॉट बनकर उभरा है। ब्राजील और स्पेन तो हमेशा से इन

Friday, June 6, 2014

IPL में सुपरफ्लॉप हुए गेल, गर्लफ्रेंड संग पार्टी कर मिटा रहे हैं थकान

वेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर क्रिस गेल इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने गुरुवार रात जमकर पार्टी की। उसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट की हैं। इस पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड लाटी भी मौजूद थीं।
IPL में सुपरफ्लॉप हुए गेल, गर्लफ्रेंड संग पार्टी कर मिटा रहे हैं थकान 
गेल खुद को रिलैक्स करने के लिए अपने रेस्त्रां ट्रिपल सेंचुरी 333 में पार्टी आयोजित करते रहते हैं। आईपीएल-7 में बुरी तरह फ्लॉप होने के बाद भी उनका ध्यान खेल से ज्यादा पार्टी पर है। इस सीजन वे कुल 196 रन बना सके। वे 9 पारियों में से एक में भी 50 का आंकड़ा नहीं छू सके।