Thursday, July 31, 2014

एक मेडल की हसरत में जख्मी हो रहे हैं बॉक्सर

कनाडा के समीर अल-मयस ने इंग्लैंड के वारेन बैस्टर को पराजित कर पुरुष हैवीवेट के सेमी फाइनल में पहुंच गए। मैच के दौरान उनकी दायीं आंख के पास कट लगा और उनका चेहरा खून से भर गया। कॉमनवेल्थ गेम्स में एक मेडल हासिल करने के लिए एथलीट्स किस हद तक जाते हैं, समीर उसकी एक मिसाल बन गए हैं।
PICS: एक मेडल की हसरत में जख्मी हो रहे हैं बॉक्सर
इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष मुक्केबाजों को हैडगियर लगाने की इजाजत नहीं है। आयोजकों ने सिर्फ महिला बॉक्सर्स को हैड गियर पहनने की परमिशन दी है। हालांकि, अब तक टूर्नामेंट में कोई भी बॉक्सर गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, कॉमनवेल्थ गेम्स में चोटिल हुए बॉक्सर

Tuesday, July 29, 2014

भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट में गाजा के समर्थन में रिस्‍ट बैंड पहनकर घिरे मोइन अली, ICC करेगी जांच

भारत और इंग्‍लैंड के बीच टेस्‍ट मैच में गाजा और फलस्‍तीन के समर्थन में रिस्ट बैंड पहनने के बाद इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज मोइन अली मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस मामले की जांच करने की बात कही है। जांच में दोषी पाए जाने पर पाकिस्‍तानी मूल के इस खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की जा सकती है। 
भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट में गाजा के समर्थन में रिस्‍ट बैंड पहनकर घिरे मोइन अली, ICC करेगी जांच
क्‍या है मामला?
मोइन अली ने भारत-इंग्‍लैंड के बीच साउथम्‍पटन में खेले जा रहे जारी तीसरे टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन दो रिस्‍ट बैंड पहन रखे थे। इन पर 'Save Gaza' और 'Free Palestine' लिखा हुआ था। Read More...


Monday, July 28, 2014

इशांत के बाहर होते ही फॉर्म में आए उनके हाथों रिकॉर्ड 8 बार आउट हुए कुक, बना दिए 95 रन

रोस बाउल में हो रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले का पहला दिन टीम इंडिया के लिए निराशाजनक रहा। गैरी बैलेंस की नाबाद सेंचुरी और कप्तान एलिस्टर कुक के जुझारू पचासे के दम पर इंग्लैंड ने पहले दिन 2 विकेट पर 247 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इनफॉर्म गेंदबाज इशांत शर्मा को बाहर बैठाने का फैसला अभी तक घातक नजर आ रहा है।
इशांत के बाहर होते ही फॉर्म में आए उनके हाथों रिकॉर्ड 8 बार आउट हुए कुक, बना दिए 95 रन
धोनी ने लॉर्ड्स टेस्ट के नायक इशांत शर्मा को बाहर बैठाकर युवा पंकज सिंह को डेब्यू करने का मौका दिया। अनुभवहीन पंकज ने 20 ओवर की गेंदबाजी में 62 रन खर्च किए और एक भी विकेट नहीं ले सके।

Thursday, July 24, 2014

दुनियाभर में बजाया भारत का डंका, फिर भी कोई नहीं करना चाहता शादी


ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत तैयार हो चुका है। 23 जुलाई से शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 3 अगस्त तक चलेंगे और इस मौके पर हम भारतीयों की नजर अपने सितारों पर लगी रहेंगी। कॉमनवेल्थ में जाने वाले भारतीय दल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा से हैं दुनियाभर में बजाया भारत का डंका, फिर भी कोई नहीं करना चाहता शादी 
अगर आपने 25 साल की गीता फोगट का नाम अभी तक नहीं सुना है, तो जरा अपने दिमाग पर जोर डालिए और 2010 में भारत में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर दौड़ाइए।

Wednesday, July 23, 2014

शारापोवा के कमेंट पर मुस्काए सचिन, बोले - मेरा अपमान नहीं हुआ भाई

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर टेनिस क्वीन मारिया शारापोवा द्वारा न पहचाने जाने से दुखी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मारिया ने उनका कोई अपमान नहीं किया।
सचिन ने कहा, "शारापोवा ने कुछ अपमानजनक नहीं कहा। वे क्रिकेट फॉलो नहीं करतीं, ऐसे में उसके खिलाड़ी से अंजान होना गलत नहीं।"
शारापोवा के कमेंट पर मुस्काए सचिन, बोले - मेरा अपमान नहीं हुआ भाई
उल्लेखनीय है कि शारापोवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि वे किसी सचिन तेंडुलकर को नहीं जानतीं। Read More...

कॉमनवेल्थ गेम्स : जानें, किस दिन कौन से मेडल के लिए उतरेंगे भारतीय सितारे

20वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज आज ग्लासगो (स्कॉटलैंड) स्थित सेल्टिक पार्क में होगा। 11 दिन तक होने वाले इस महासमर में 71 राष्ट्रमंडल देशों के 4500 प्लस एथलीट्स अपना दमखम दिखाएंगे। इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में 215 भारतीय एथलीट्स की टीम गई है, जो कि 14 विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स : जानें, किस दिन कौन से मेडल के लिए उतरेंगे भारतीय सितारे
ग्लासगो गेम्स में 17 खेलों के विभिन्न वर्गों में 261 मेडल दांव पर होंगे। खेलों की ओपनिंग सेरेमनी बुधवार रात 1.30 बजे से शुरू होगी। 

Tuesday, July 22, 2014

लॉर्ड्स में इशांत शर्मा ने तोड़ा 78 साल पुराना रिकॉर्ड, भुवनेश्‍वर-रहाणे भी बने जीत के हीरो

इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिस मैदान पर भारतीय टीम 28 साल तक जीत के लिए तरसी, वहीं धोनी ब्रिगेड ने मेजबान को   लॉर्ड्स में इशांत शर्मा ने तोड़ा 78 साल पुराना रिकॉर्ड, भुवनेश्‍वर-रहाणे भी बने जीत के हीरो 

मौजूदा धोनी ब्रिगेड बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आई। 2011 में इंग्लैंड टूर पर गई भारतीय टीम सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद नौसिखुए की तरह दिख रही थी, लेकिन इस बार युवा खून ने उसे नई रंगत और जोश दे दिया है। युवा अजिंक्य रहाणे की सेंचुरी, भुवनेश्वर कुमार का परफेक्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के रू   READ MORE