Thursday, July 31, 2014

एक मेडल की हसरत में जख्मी हो रहे हैं बॉक्सर

कनाडा के समीर अल-मयस ने इंग्लैंड के वारेन बैस्टर को पराजित कर पुरुष हैवीवेट के सेमी फाइनल में पहुंच गए। मैच के दौरान उनकी दायीं आंख के पास कट लगा और उनका चेहरा खून से भर गया। कॉमनवेल्थ गेम्स में एक मेडल हासिल करने के लिए एथलीट्स किस हद तक जाते हैं, समीर उसकी एक मिसाल बन गए हैं।
PICS: एक मेडल की हसरत में जख्मी हो रहे हैं बॉक्सर
इस बार के कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष मुक्केबाजों को हैडगियर लगाने की इजाजत नहीं है। आयोजकों ने सिर्फ महिला बॉक्सर्स को हैड गियर पहनने की परमिशन दी है। हालांकि, अब तक टूर्नामेंट में कोई भी बॉक्सर गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, आगे क्लिक कर तस्वीरों में देखिए, कॉमनवेल्थ गेम्स में चोटिल हुए बॉक्सर

Tuesday, July 29, 2014

भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट में गाजा के समर्थन में रिस्‍ट बैंड पहनकर घिरे मोइन अली, ICC करेगी जांच

भारत और इंग्‍लैंड के बीच टेस्‍ट मैच में गाजा और फलस्‍तीन के समर्थन में रिस्ट बैंड पहनने के बाद इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज मोइन अली मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस मामले की जांच करने की बात कही है। जांच में दोषी पाए जाने पर पाकिस्‍तानी मूल के इस खिलाड़ी के खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई की जा सकती है। 
भारत-इंग्‍लैंड टेस्‍ट में गाजा के समर्थन में रिस्‍ट बैंड पहनकर घिरे मोइन अली, ICC करेगी जांच
क्‍या है मामला?
मोइन अली ने भारत-इंग्‍लैंड के बीच साउथम्‍पटन में खेले जा रहे जारी तीसरे टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन दो रिस्‍ट बैंड पहन रखे थे। इन पर 'Save Gaza' और 'Free Palestine' लिखा हुआ था। Read More...


Monday, July 28, 2014

इशांत के बाहर होते ही फॉर्म में आए उनके हाथों रिकॉर्ड 8 बार आउट हुए कुक, बना दिए 95 रन

रोस बाउल में हो रहे तीसरे टेस्ट मुकाबले का पहला दिन टीम इंडिया के लिए निराशाजनक रहा। गैरी बैलेंस की नाबाद सेंचुरी और कप्तान एलिस्टर कुक के जुझारू पचासे के दम पर इंग्लैंड ने पहले दिन 2 विकेट पर 247 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का इनफॉर्म गेंदबाज इशांत शर्मा को बाहर बैठाने का फैसला अभी तक घातक नजर आ रहा है।
इशांत के बाहर होते ही फॉर्म में आए उनके हाथों रिकॉर्ड 8 बार आउट हुए कुक, बना दिए 95 रन
धोनी ने लॉर्ड्स टेस्ट के नायक इशांत शर्मा को बाहर बैठाकर युवा पंकज सिंह को डेब्यू करने का मौका दिया। अनुभवहीन पंकज ने 20 ओवर की गेंदबाजी में 62 रन खर्च किए और एक भी विकेट नहीं ले सके।

Thursday, July 24, 2014

दुनियाभर में बजाया भारत का डंका, फिर भी कोई नहीं करना चाहता शादी


ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारत तैयार हो चुका है। 23 जुलाई से शुरू हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 3 अगस्त तक चलेंगे और इस मौके पर हम भारतीयों की नजर अपने सितारों पर लगी रहेंगी। कॉमनवेल्थ में जाने वाले भारतीय दल में सबसे ज्यादा खिलाड़ी हरियाणा से हैं दुनियाभर में बजाया भारत का डंका, फिर भी कोई नहीं करना चाहता शादी 
अगर आपने 25 साल की गीता फोगट का नाम अभी तक नहीं सुना है, तो जरा अपने दिमाग पर जोर डालिए और 2010 में भारत में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर दौड़ाइए।

Wednesday, July 23, 2014

शारापोवा के कमेंट पर मुस्काए सचिन, बोले - मेरा अपमान नहीं हुआ भाई

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर टेनिस क्वीन मारिया शारापोवा द्वारा न पहचाने जाने से दुखी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मारिया ने उनका कोई अपमान नहीं किया।
सचिन ने कहा, "शारापोवा ने कुछ अपमानजनक नहीं कहा। वे क्रिकेट फॉलो नहीं करतीं, ऐसे में उसके खिलाड़ी से अंजान होना गलत नहीं।"
शारापोवा के कमेंट पर मुस्काए सचिन, बोले - मेरा अपमान नहीं हुआ भाई
उल्लेखनीय है कि शारापोवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि वे किसी सचिन तेंडुलकर को नहीं जानतीं। Read More...

कॉमनवेल्थ गेम्स : जानें, किस दिन कौन से मेडल के लिए उतरेंगे भारतीय सितारे

20वें कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज आज ग्लासगो (स्कॉटलैंड) स्थित सेल्टिक पार्क में होगा। 11 दिन तक होने वाले इस महासमर में 71 राष्ट्रमंडल देशों के 4500 प्लस एथलीट्स अपना दमखम दिखाएंगे। इस बार के राष्ट्रमंडल खेलों में 215 भारतीय एथलीट्स की टीम गई है, जो कि 14 विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
कॉमनवेल्थ गेम्स : जानें, किस दिन कौन से मेडल के लिए उतरेंगे भारतीय सितारे
ग्लासगो गेम्स में 17 खेलों के विभिन्न वर्गों में 261 मेडल दांव पर होंगे। खेलों की ओपनिंग सेरेमनी बुधवार रात 1.30 बजे से शुरू होगी। 

Tuesday, July 22, 2014

लॉर्ड्स में इशांत शर्मा ने तोड़ा 78 साल पुराना रिकॉर्ड, भुवनेश्‍वर-रहाणे भी बने जीत के हीरो

इशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जिस मैदान पर भारतीय टीम 28 साल तक जीत के लिए तरसी, वहीं धोनी ब्रिगेड ने मेजबान को   लॉर्ड्स में इशांत शर्मा ने तोड़ा 78 साल पुराना रिकॉर्ड, भुवनेश्‍वर-रहाणे भी बने जीत के हीरो 

मौजूदा धोनी ब्रिगेड बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आई। 2011 में इंग्लैंड टूर पर गई भारतीय टीम सीनियर खिलाड़ियों की मौजूदगी के बावजूद नौसिखुए की तरह दिख रही थी, लेकिन इस बार युवा खून ने उसे नई रंगत और जोश दे दिया है। युवा अजिंक्य रहाणे की सेंचुरी, भुवनेश्वर कुमार का परफेक्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के रू   READ MORE


Monday, July 21, 2014

कप्तान धोनी की एक गलती न छीन ले लॉर्ड्स टेस्ट में जीत का मौका

टीम इंडिया लॉर्ड्स में हो रहे दूसरे टेस्ट मैच को जीतने से महज 6 कदम दूर है। चौथे दिन की समाप्ति तक मेहमान टीम ने 319 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम के चार विकेट 105 रन के योग पर गिरा दिए थे। इंग्लैंड का स्कोर 105 रन पर 5 विकेट हो सकता था, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक गलती ने मामला बिगाड़ दिया।कप्तान धोनी की एक गलती न छीन ले लॉर्ड्स टेस्ट में जीत का मौका
हुआ कुछ यूं कि चौथे दिन रवींद्र जडेजा के अंतिम ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाज मोइन अली ने स्वीप शॉट खेला। गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की तरफ चली गई। धोनी अचनाक से आए कैच पर खुद को संभाल नहीं सके और उन्होंने गेंद टपका दी

Saturday, July 19, 2014

इंग्लैंड टूर पर विराट कोहली, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी रहेंगी साथ

. स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के लिए बीसीसीआई ने एक रिकॉर्ड बनाया है। इंग्लैंड टूर पर विराट की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा को उनके साथ होटल शेयर करने के लिए बोर्ड ने परमिशन दे दी है।
इंग्लैंड टूर पर विराट कोहली, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी रहेंगी साथ
 
अक्सर विराट कोहली अपने बल्ले से भारतीय टीम के लिए नित नए कीर्तिमान स्थापित करते रहते हैं, लेकिन इस बार उनके लिए बीसीसआई ने इतिहास रचा है। भारतीय क्रिकेट में यह पहला मौका है जब पत्नियों के अलावा गर्लफ्रेंड को भी साथ रखने की इजाजत खिलाड़ियों को दी गई है  READ MORE

महिला रिपोर्टर पर भद्दे कमेंट कर फंसे क्रिस गेल, संगठनों ने खोला मोर्चा

वेस्ट इंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल एक महिला रिपोर्टर से अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल करने के आरोप पर घिर गए हैं। गेल के खिलाफ महिला संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है और उनसे माफी की मांग की है। हालांकि, किक्रेट से जुड़े अधिकारियों ने गेल का बचाव किया है।महिला रिपोर्टर पर भद्दे कमेंट कर फंसे क्रिस गेल, संगठनों ने खोला मोर्चा
गेल पर आरोप है कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक महिला रिपोर्टर ने सवाल किया तो उन्‍होंने अभद्र उत्तर दिया। रिपोर्टर ने कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) मैच से पहले इस विस्‍फोटक बल्‍लेबाज से पूछा

Wednesday, July 16, 2014

ये है दुनिया का सबसे अमीर खिलाड़ी, सलाना कमाई है 631 करोड़ रुपए

अमेरिकी बॉक्सर फ्लॉयड मेयवेदर दुनिया के सबसे अमीर एथलीट हैं। उनकी मौजूदा सालाना कमाई 105 मिलियन डॉलर (करीब 631 करोड़ रुपए) है। मेवेदर हमवतन गोल्फर टाइगर वुड्स के बाद दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी कमाई 100 मिलियन डॉलर से अधिक है।
ये है दुनिया का सबसे अमीर खिलाड़ी, सलाना कमाई है 631 करोड़ रुपए
जर्मन फुटबॉलर ओजिल 89वें स्थान पर
फीफा वर्ल्ड कप जीतने वाली जर्मन टीम के सबसे अमीर खिलाड़ी मेसुत ओजिल हैं। उनकी सालाना कमाई 111 करोड़ रुपए है। टॉप 100 खिलाड़ियों की सूची में 89वें स्थान पर हैं।

आगे क्लिक कर जानें, किसकी कमाई कितनी कहां से होती है?

Monday, July 14, 2014

FIFA SP'L: मैसी का सपना टूटा, मैदान पर ही छलके अर्जेंटीनी फैन्स के आंसू

फीफा वर्ल्ड कप में जर्मनी के हाथों मिली 1-0 से हार के साथ ही लियोनेल मैसी का विश्व विजेता बनने का सपना टूट गया। फुटबॉल महासमर में यह दूसरा मौका था, जब स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों की आंखें नम थीं।
 FIFA SP'L: मैसी का सपना टूटा, मैदान पर ही छलके अर्जेंटीनी फैन्स के आंसू
मैच के अतिरिक्त समय में जैसे ही गोत्जे ने गोल किया, अर्जेंटीनी दर्शकों के चेहरे मुरझा गए। फिर वह समय भी आया, जब वे अपनी आंखों को नम होने से नहीं रोक सके।  
आगे क्लिक कर देखें, अर्जेंटीना के हारते ही उसके प्रशंसक कैसे निराश हो गए

जानें जर्मनी ने कैसे तोड़ा सफेद जर्सी का 'अपशकुन', अर्जेंटीना ने क्‍यों बदली ड्रेस

जर्मनी फुटबॉल की दुनिया का नया विश्‍व विजेता है। रविवार रात माराकाना के मैदान पर हुए फाइनल मैच में उसने अर्जेंटीना को 1-0 से हरा दिया। इसके साथ ही उसने उस मिथक को तोड़ दिया, जिसके मुताबिक सफेद जर्सी पहनकर माराकाना के मैदान पर उतरना अपशकुन है।जानें जर्मनी ने कैसे तोड़ा सफेद जर्सी का 'अपशकुन', अर्जेंटीना ने क्‍यों बदली ड्रेस?
माराकाना के मैदान पर किसी टीम ने 1950 में आखिरी बार सफेद जर्सी पहनकर फाइनल मैच खेला था। तब ब्राजील ने सफेद जर्सी पहनी थी और उरुग्‍वे के हाथों उसे 2–1 से हार का सामना करना पड़ा था

अर्जेंटीना को 1-0 से हरा चैम्पियन बना जर्मनी, 24 साल बाद जीता खिताब

जर्मनी ने फीफा वर्ल्‍ड कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर चौथी बार खिताब (इससे पहले 1954, 1974 और 1990) अपने नाम किया। इसी के साथ जर्मनी लैटिन अमेरिकी धरती पर फीफा वर्ल्‍ड चैम्पियन का खिताब हासिल करने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया।अर्जेंटीना को 1-0 से हरा चैम्पियन बना जर्मनी, 24 साल बाद जीता खिताब
जर्मनी ने इससे पहले 1990 में विश्‍व कप जीता था। उस वक्‍त भी फाइनल में उसका मुकाबला अर्जेंटीना से ही हुआ था और जर्मनी 1-0 से विजेता रहा था।  आगे क्लिक कर देखें मुकाबले की तस्वीरें
 

Wednesday, July 9, 2014

FIFA WC: 24 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, नीदरलैंड ने कोस्टा रिका को हराया

गत उपविजेता अौर खिताब की प्रबल दावेदार नीदरलैंड ने टूर्नामेंट के चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल में कोस्टा रिका को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही उसने सेमीफाइनल में जगह बना लीFIFA WC: 24 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, नीदरलैंड ने कोस्टा रिका को हराया
निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी कोई गोल नहीं लग सका। उसके बाद परिणाम के लिए शूटआउट का सहारा लेना पड़ा, जिसमें गत उपविजेता नीदरलैंड ने 4-3 से मैदान मार लिया।आगे क्लिक कर देखें,  कोस्टा रिका और नीदरलैंड के मुकाबले की चुनिंदा तस्वीरें

FIFA WC: ब्राजील के नेमार पीठ का उपचार कराने आ सकते हैं भारत

ब्राजील के चोटिल फुटबॉलर नेमार केरल में अपनी पीठ का आयुर्वेद उपचार करा सकते हैं। एक टीवी चैनल के अनुसार, ब्राजील फुटबॉल फेडरेशन ने केरल के मुख्यमंत्री ओमान चांडी को इस संबंध में पत्र लिखा है। हालांकि चांडी ने कहा है कि उन्हें इस बारे में कोई पत्र नहीं मिला है।FIFA WC: ब्राजील के नेमार पीठ का उपचार कराने आ सकते हैं भारत!
चांडी ने कहा कि केरल के फुटबॉल प्रशंसकों ने उनसे अनुरोध किया है कि वे सरकार के सामने नेमार के उपचार का प्रस्ताव रखें। चांडी ने कहा, 'मैंने स्वास्थ्य मंत्री वीएस शिवकुमार से बात की है।
आगे क्लिक कर पढ़ें, नेमार के ठीक होने के लिए बार्सिलोना क्लब ने क्या किया

नमन ओझा ने ऑस्‍ट्रेलिया में फिर जड़ा शतक, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रचा इतिहास

स्टार बैट्समैन नमन ओझा ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी सेंचुरी लगाकर इतिहास रच दिया। करियर के 100वें फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच में डबल सेंचुरी और सेंचुरी लगाने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।नमन ओझा ने ऑस्‍ट्रेलिया में फिर जड़ा शतक, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रचा इतिहासऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ ओझा ने दूसरी पारी में 101 रन बनाए। उनकी और अंबाती रायुडू की सेंचुरी के दम पर इंडिया-ए ने मैच ड्रा करवाया। मैच के आखिरी दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 285 रन बनाए।      आगे क्लिक कर देखिए, मैच की तस्वीरें

FIFA 2014: हार के बाद ब्राजील में मातम सा माहौल, देखें तस्‍वीरें

एक ऐसी टीम, जिसने अपने खेल के दम पर पूरी दुनिया के फुटबॉल प्रेमियों को पीढि़यों से अपना मुरीद बनाकर रखा है, फीफा विश्‍व कप 2014 से शर्मनाक ढंग से बाहर हो चुकी है। मंगलवार रात खेले गए सेमीफाइनल मैच में ब्राजील को जर्मनी के हाथों 7-1 से करारी शिकस्‍त झेलनी पड़ी। अपनी जमीन पर स्‍टार खिलाड़ी नेमार की गैर मौजूदगी में मिली इस हार के बाद पूरे ब्राजील में निराशा का माहौल है। FIFA 2014: हार के बाद ब्राजील में मातम सा माहौल, देखें तस्‍वीरें
टीम के कोच और मैनेजर स्‍कोलॉरी खिलाडि़यों के स्‍टैंड में मुंह ढककर बैठे नजर आए, वहीं टीम के कप्‍तान डेविड लुईस ने इस हार के लिए पूरे देश से माफी मांगी। लुईस ने कहा, 'मेरे देशवासियों ने बहुत सारी मुश्किलों का सामना किया है।  हम अपने देश के लोगों के लिए कुछ खुशी के पल लाना चाहते थे,  
आगे देखें: आगे देखें, सोशल मीडिया पर ब्राजील की हार का मजाक उड़ाने वाली तस्‍वीरें। साथ में  ब्राजील के प्रशंसकों और खिलाड़‍ियों की गम में डूबी तस्‍वीरें भी

80 साल बाद ब्राजील ने खाए 7 गोल, देखें तस्‍वीरें और जानें बने कौन से रिकॉर्ड

फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मेजबान ब्राजील की शर्मनाक हार ने लाखों दिलों के साथ ढेरों रिकॉर्ड भी तोड़े। जर्मनी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान और पांच बार के चैम्पियन ब्राजील को 7-1 से रौंदकर फाइनल की सीट पक्की कर ली। ब्राजील ने 80 साल बाद इतने गोल खाए।80 साल बाद ब्राजील ने खाए 7 गोल, देखें तस्‍वीरें और जानें बने कौन से रिकॉर्ड
39 साल बाद यह पहला मौका है जब ब्राजील की टीम घरेलू मैदान पर खेलते हुए कोई इंटरनेशनल मैच हारी है। इससे पहले 1975 के कोपा अमेरिका कप में पेरी ने उसे 3-1 से हराया था। वह मैच भी बेलो हॉरिजॉन्टे में थाआगे क्लिक कर देखें तस्‍वीरें और पढ़ें कैसे एक के बाद एक सात गोल दागे जर्मनी ने

Monday, July 7, 2014

साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 75 रनों से हराया, अमला और ताहिर चमके

हाशिम अमला (109) के शानदार शतक और इमरान ताहिर (50 रन देकर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को पहले वनडे मुकाबले में 75 रनों से पराजित कर दिया। कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया मुकाबला अपने नाम कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका अपने सभी विकेट खोकर 40.3 ओवर में 229 रन ही बना सकी।

साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका को 75 रनों से हराया, अमला और ताहिर चमके

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। ओपनर बल्लेबाज हाशिम अमला और क्वांटम डि कॉक ने पहले विकेट के लिए 12.5 ओवर में 58 रन जोड़कर बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

आगे क्लिक कर देखें, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले मुकाबले की चुनिंदा तस्वीरें

सचिन की फिरकी में उलझे युवी, विकेट देने के बाद छुए 'भगवान' के पैर

मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) और शेष विश्व एकादश के बीच खेला गया एक मुकाबला यादगार बन गया। शेष विश्व एकादश की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले युवराज सिंह क्रिकेट का 'मक्का' कहे जाने वाले लॉ‌र्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर क्रिकेट के 'भगवान' सचिन के पैर छूकर आशीर्वाद लिए। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने भी मान रखा युवी की पीठ थप-थपाई।

 सचिन की फिरकी में उलझे युवी, विकेट देने के बाद छुए 'भगवान' के पैर

मैच का परिणाम : 
 
 
ऑस्ट्रेलिया के आरॉन फिंच के नाबाद 181 रन की मदद से मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने शेष विश्व एकादश को सात विकेट से हरा दिया। शेष विश्व एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 294 रन बनाए। जवाब में सचिन तेंडुलकर की कप्तानी वाली एमसीसी टीम ने 45.5 ओवर में मात्र 3 विकेट पर 296 रन बनाकर जीत दर्ज की।

Sunday, July 6, 2014

सानिया मिर्जा वर्ल्ड रैंकिंग में पहली बार टॉप 5 में, विंबलडन परफॉर्मेंस का मिला फायदा

इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा WTA की डबल्स रैंकिंग चार्ट में पांचवें पायदान पर पहुंच गईं। यह उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है। 2003 में प्रोफेशनल करियर शुरू करने वाली सानिया और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी बनाते हुए रविवार को संपन्न हुए विंबलडन ओपन ग्रैंड स्लैम के दूसरे राउंड में पहुंची थी। इस उपलब्धि ने सानिया को 130 रैंकिंग प्वाइंट्स दिलाए, जिसकी बदौलत वे वर्ल्ड रैंकिंग में पांचवें पायदान पर पहुंच गईं।

सानिया मिर्जा वर्ल्ड रैंकिंग में पहली बार टॉप 5 में, विंबलडन परफॉर्मेंस का मिला फायदा

सानिया ने अपनी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "कलाई की चोट से उबरने के बाद मैंने काफी संघर्ष किया।

आगे क्लिक कर पढ़िए, सोमदेव की रैंकिंग गिरी, इंडिया को मिली नई टेनिस सनसनी

Saturday, July 5, 2014

सचिन के खिलाफ खेलेंगे युवराज और सहवाग, शेन वार्न होंगे कप्तान

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न शनिवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में एक बार फिर अपनी पुरानी यादों को ताजा करेंगे। इस मैच में युवराज सिंह और वीरेंद्र सहवाग सचिन के खिलाफ खेलेंगे। क्रिकेट का मक्का कहलाने वाले इस मैदान की 200वीं वर्षगांठ पर मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) और शेष विश्व एकादश के बीच 50 ओवर का एक प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा।

सचिन के खिलाफ खेलेंगे युवराज और सहवाग, शेन वार्न होंगे कप्तान

टीमें-
 
एमसीसी : सचिन तेंडुलकर (कप्तान),  राहुल द्रविड़, आरॉन फिंच, सईद अजमल, उमर गुल, क्रिस रीड, ब्रायन लारा, डेनियल वेटोरी, ब्रेट ली, शिवनारायण चंद्रपाल और शॉन टेट।
 
शेष विश्व एकादश : शेन वार्न (कप्तान), केविन पीटरसन, शाहिद आफरीदी, टीनो बेस्ट, मुथैया मुरलीधरन, पीटर सिडल, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, तमीम इकबाल, एडम गिलक्रिस्ट और पॉल कॉलिंगवुड।
 

Friday, July 4, 2014

WWE की 'डांसिंग क्वीन' ने चुराया आईपैड, मिली 1 दिन समाज सेवा की सजा

डब्ल्यूडब्ल्यूई की डांसिंग क्वीन कही जाने वाली एमा को एक दिन समाज सेवा करने की सजा मिली है। अब आप सोच रहे होंगे कि एक महिला पहलवान को सजा क्यों और वह भी समाज सेवा करने की। जी हां यह सही है। दरअसल, एमा ने हाल ही में हॉर्टफोर्ट स्थित वालमार्ट से एक आईपैड चुराया था।

WWE की 'डांसिंग क्वीन' ने चुराया आईपैड, मिली 1 दिन समाज सेवा की सजा
 कोर्ट ने एमा को सजा के रूप में एक दिन समाज सेवा करने के लिए कहा। इसके साथ ही उनपर 21.14 यूएस डॉलर (1262.38 रुपए) का जुर्माना भी लगाया गया है।

आगे क्लिक कर देखें, एमा की चुनिंदा तस्वीरें

कौन हैं सचिन तेंडुलकर, टेनिस क्वीन मारिया शारापोवा नहीं जानती

क्रिकेट के 'भगवान' और महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के बारे में टेनिस क्वीन मारिया शारापोवा को नहीं पता है। जब उनसे इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और बास्केटबॉल के पूर्व खिलाड़ी माइकल जॉर्डन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हां में जवाब दिया।

कौन हैं सचिन तेंडुलकर, टेनिस क्वीन मारिया शारापोवा नहीं जानती
वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करने वाले सचिन तेंडुलकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के साथ 28 जून को विंबलडन देखने के लिए लंदन पहुंचे थे। सचिन तेंडुलकर, स्ट्रॉस, इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम और गोल्फर इयॉन पॉल्टर ने एक साथ बैठकर सेंट्रल कोर्ट में मैच का लुत्फ उठाया था।

Thursday, July 3, 2014

FIFA WC : अर्जेंटीना की स्विट्जरलैंड पर रोमांचक जीत, मैसी और मारिया चमके

चार बार वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रहे लियोनेल मैसी ने अतिरिक्त समय खत्म होने से दो मिनट पहले गोल के सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए अर्जेंटीना को स्विट्जरलैंड पर 1-0 से जीत दिलाकर 20वें फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम आठ में पहुंचा दिया।
FIFA WC : अर्जेंटीना की स्विट्जरलैंड पर रोमांचक जीत, मैसी और मारिया चमके
स्विस टीम के पास अतिरिक्त समय के आखिर में बराबरी का मौका था, लेकिन सब्स्टीट्यूट ब्लेरिम जेमेइलि का हेडर पोस्ट से टकराकर लौट आया और रिबाउंड पर उनका निशाना चूक गया। इस हार के साथ ही स्विटजरलैंड के कोच ओत्तमार हिट्जफील्ड के करियर का भी अंत हो गया जो कोचिंग से विदा ले रहे हैं। 
आगे क्लिक कर देखें, रोमांचक मुकाबले की चुनिंदा तस्वीरें

Wednesday, July 2, 2014

अर्जेंटीना की स्विट्जरलैंड पर रोमांचक जीत, मैसी और मारिया चमके

चार बार वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रहे लियोनेल मैसी ने अतिरिक्त समय खत्म होने से दो मिनट पहले गोल के सूत्रधार की भूमिका निभाते हुए अर्जेंटीना को स्विट्जरलैंड पर 1-0 से जीत दिलाकर 20वें फीफा वर्ल्ड कप के अंतिम आठ में पहुंचा दिया।
FIFA WC : अर्जेंटीना की स्विट्जरलैंड पर रोमांचक जीत, मैसी और मारिया चमके
स्विस टीम के पास अतिरिक्त समय के आखिर में बराबरी का मौका था, लेकिन सब्स्टीट्यूट ब्लेरिम जेमेइलि का हेडर पोस्ट से टकराकर लौट आया और रिबाउंड पर उनका निशाना चूक गया। इस हार के साथ ही स्विटजरलैंड के कोच ओत्तमार हिट्जफील्ड के करियर का भी अंत हो गया जो कोचिंग से विदा ले रहे हैं।  
आगे क्लिक कर देखें, रोमांचक मुकाबले की चुनिंदा तस्वीरें

Tuesday, July 1, 2014

FIFA WC-2014: नाइजीरिया को रौंद फ्रांस पहुंचा क्वार्टर फाइनल में, अब जर्मनी से भिड़ंत

पूर्व विजेता फ्रांस ने दूसरे हाफ में पाल पोग्बा के गोल और जोसेफ योबो के आत्मघाती गोल के दम पर नाइजीरिया को 2-0 से पराजित कर दिया। इस जीत की बदौलत फ्रांस ने 20वें फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया। नाइजीरिया के लिए उसके ही खिलाड़ी जोसेफ योबो उस समय विलेन बन गए
जुवेंटस के स्टार पोग्बा ने निर्धारित समय से 11 मिनट पहले नाइजीरियाई गोलकीपर विंसेंट एंयीमा को छकाते हुए शानदार हेडर पर गोल किया। फिर आखिरी मिनटों में मथियू वाल्बूना के क्रॉस पर योबो ने गेंद अपने ही गोल में डाल दी। इस हार से नाइजीरिया आगे क्लिक कर देखें, मुकाबले की चुनिंदा तस्वीरें